CG में कच्ची दीवार बनी काल, दो मासूमों की मौत, महिला की हालत नाजुक

Date:

बेमेतरा.

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार ढहने से दो बच्चियों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला नवागढ़ विधानसभा के ग्राम राउरपुर का है। बच्चियों की पहचान वंशिका (11) और राधिका (7) पिता ओमप्रकाश कोशले के रूप में हुई है और घायल महिला की पहचान शशिकला के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आज दोनों बच्चे घर के आंगन में बर्तन धो रहे थे। इसी दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों बच्चे और महिला आ गई।

दोनों बच्चों की मौत, महिला घायल
चीख पुकार मचते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में 108 के जरिए सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। वहीं महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी पर ‘मिसिंग’ पोस्टर से मचा राजनीतिक बवाल, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

नई दिल्ली कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता...

सिकल सेल रोग के उन्मूलन के लिए उपचार के साथ जन-जागरूकता भी जरूरी

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम...

मन की बात’ से मिली प्रेरणा, किसानों ने प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने का किया संकल्प

दुर्ग  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की...

30 जून से शुरू होगा बड़ा चुनावी सर्वे, ऐसे तय होगा आपका नाम वोटर लिस्ट में

नई दिल्ली देश के इलेक्शन कमिशन की ओर से चलाए...