T20I Sixes Record: 100+ छक्के जड़ने वाले भारत के 5 खिलाड़ी, पाकिस्तान अब भी खाली हाथ

Date:

नईदिल्ली 

टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहले टी20 में 59 रनों की पारी के दौरान बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 4 छक्के जड़े। अभिषेक शर्मा भारत के लिए इस फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। अगर एक नजर ऐसे टीमों पर डाली जाएं जिनके सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं तो भारत संयुक्त रूप से इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। भारत के अलावा वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के 5-5 खिलाड़ियों ने ये कमाल किया है। वहीं पाकिस्तान का एक भी खिलाड़ी अभी तक T20I क्रिकेट में 100 छक्के नहीं जड़ पाया है।

रोहित शर्मा के नाम T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। हिटमैन सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि इस फॉर्मेट में वर्ल्ड क्रिकेट (फुल मेंबर) में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 205 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। दिग्गजों की इस लिस्ट में अब अभिषेक शर्मा का नाम भी जुड़ गया है।

205 – रोहित शर्मा

179 – सूर्यकुमार यादव

126 – हार्दिक पांड्या

124 – विराट कोहली

100 – अभिषेक शर्मा*

T20I में हर टीम के लिए 100 छक्के
T20I में हर टीम के लिए 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो भारत के अलावा वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के 5-5 प्लेयर्स ने ये कारनामा किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के चार, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और अफगानिस्तान के 2-2 व जिम्बाब्वे आयरलैंड के 1-1 प्लेयर्स ने T20I में 100 या उससे अधिक छक्के लगाए हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश का एक भी खिलाड़ी इस लिस्ट में नहीं है। पाकिस्तान के लिए T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फखर जमन के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 99 छक्के लगाए हैं। वह इस लिस्ट में शामिल होने से महज एक शॉट दूर हैं।

भारत- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, अभिषेक शर्मा*

वेस्टइंडीज- रॉवमैन पॉवेल, निकोलस पूरन, क्रिस गेल, एविन लुईस, शिमरन हेटमायर

न्यूजीलैंड- मार्टिन गप्टिल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, कॉलिन मुनरो, फिन एलन

ऑस्ट्रेलिया- ग्लेन मैक्सवेल, एरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श

इंग्लैंड- जोस बटलर, इयोन मॉर्गन

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर

श्रीलंका- के मेंडिस, दासुन शनाका

अफगानिस्तान- मोहम्मद नबी, रहमानुल्लाह गुरबाज़

जिम्बाब्वे – सिकंदर रजा

आयरलैंड- पॉल स्टर्लिंग

बांग्लादेश- 0

पाकिस्तान- 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related