Bhopal-Jewar Flight: नई हवाई सेवा का शुभारंभ, शानदार स्वागत के बावजूद कम रहे यात्री

Date:

भोपाल
 भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का काफी समय से इंतजार था, लेकिन पहले दिन उड़ान को उम्मीद से कम यात्री मिले।

उड़ान से मात्र नौ यात्री नोएडा से भोपाल पहुंचे। भोपाल से 36 यात्री रवाना हुए। इस रूट पर इंडिगो ने उड़ान प्रारंभ की है।

कंपनी की पहली उड़ान संख्या 6-ई 7653 बुधवार को निर्धारित समय शाम 6.50 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

एयरपोर्ट अथॉरिटी किसी नए शहर तक हवाई कनेक्शन जुड़ने पर वाटर सैल्यूट से विमान का स्वागत करती है।

इसी परंपरा के अनुरूप विमान पर फायर ब्रिगेड की दमकलों ने स्वागत किया। इस रूट पर 72 सीटों वाला विमान चला रही है।

सीधी उड़ान शुरू होने से दिल्ली एनसीआर में आने वाले गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ एवं बुलंदशहर आदि जाने वाले हवाई यात्रियों को सुविधा होगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस उड़ान में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मां दंतेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, बस्तर से दंतेवाड़ा तक मुफ्त बस सेवा शुरू

जगदलपुर. नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील प्लांट के भीतर आग...

MP News: आयुष्मान भारत योजना से 69 अस्पतालों की छुट्टी, भोपाल के 27 अस्पताल भी सूची से बाहर

नई दिल्ली आयुष्मान भारत ‘निरामयम’ योजना के तहत मध्य प्रदेश...

CM मोहन यादव का अनोखा अंदाज, बीच रास्ते रुककर बच्चों से मिले मुख्यमंत्री और जाना हालचाल

मंडला  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंडला जिले...

Diwali-Chhath Special Trains: त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, भोपाल से शुरू होंगी 3 विशेष ट्रेनें

भोपाल  दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों की बढ़ती...