नागिन डांस बना शादी टूटने की वजह! कानपुर में दुल्हन ने किया इनकार, बाद में हुई मारपीट

Date:

 कानपुर
शादी की खुशियां उस
वक्त  बदल गईं, जब जयमाल से ठीक पहले दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत था कि स्टेज पर पहुंचते ही संतुलन खो बैठा और लोगों के सामने नागिन डांस करने लगा. इसके बाद दुल्हन ने सभी के सामने कहा कि वह नशे की हालत में आए दूल्हे से शादी नहीं करेगी। 

मामला कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के हल्कापुर गांव का है. यहां शोभन बेरी सवाई से बारात पहुंची थी. शादी की शुरुआती रस्में सामान्य ढंग से पूरी हुईं. तिलक के बाद बारात दरवाजे पर पहुंची और जयमाल की तैयारी शुरू हुई. इसी दौरान दूल्हे को स्टेज पर बुलाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हा स्टेज पर गिर पड़ा और नशे की हालत में अजीब हरकतें करने लगा. मौजूद लोगों का कहना है कि वह नागिन डांस भी करने लगा. यह दृश्य देखकर दोनों पक्षों के लोग हैरान रह गए. जब दुल्हन को दूल्हे की हालत का पता चला तो वह भी स्टेज पर पहुंची. दूल्हे की स्थिति देखने के बाद उसने बिना देर किए शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी नशे के आदी व्यक्ति के साथ अपना जीवन शुरू नहीं कर सकती। 

दुल्हन की बात सुनते ही मारपीट 

दुल्हन के फैसले के बाद माहौल अचानक गर्म हो गया. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया.इसके बाद मामला थाने पहुंचा, जहां दिनभर पंचायत और समझौते की कोशिशें चलती रहीं. हालांकि दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और उसने दोहराया कि वह नशे की हालत में आए दूल्हे से किसी भी कीमत पर शादी नहीं करेगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जानकारी में दूल्हे के नशे में होने की बात सामने आई है. उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष ने यह आरोप भी लगाया है कि लड़के वालों ने शादी के दौरान एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऐप से ई-रिक्शा लॉक होने का दावा कितना सच? साइबर एक्सपर्ट ने बताई हकीकत

नई दिल्ली  एक वायरल वीडियो से ईवी की बैटरी सुरक्षा...

जर्मनी स्टूडेंट वीजा 2026: आवेदन प्रक्रिया, फीस और जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी

जर्मनी पढ़ने जा रहे भारतीय छात्रों को स्टूडेंट वीजा...

एयरटेल का नया 200 रुपये वाला प्लान देगा अनलिमिटेड 5G डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन

 भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने एक नया प्रीपेड...

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में सब्सिडी, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क से बड़ी राहत

नई दिल्ली मुख्यमंत्रीा रेखा गुप्ता का कहना है कि नई...