गुजरात ATS ने देवास से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध सदस्य को दबोचा

Date:

देवास

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को देवास के वारसी नगर से जैश ए मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।

एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि गुजरात एटीएस ने पुख्ता इंटेल के बाद देवास में डेरा डाला था। एटीएस ने स्थानीय पुलिस काे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद देवास पुलिस के सहयोग से आराेपित को चिन्हित कर पकड़ा गया।

सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपित का नाम बिलाल दुर्रानी घाघरा है। शंका है कि संदिग्ध गुजरात में जैश ए मोहम्मद का आतंकी नेटवर्क खड़ा करने के लिए यह स्लीपर सेल की तैयारी कर रहे थे।

बता दें कि शहर का वारसी नगर क्षेत्र नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में आता है, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी रहती है। गिरफ्तारी के संबंध में स्थानीय पुलिस ने अधिक जानकारी नहीं दी है।

हालांकि बताया जा रहा है कि एटीएस आरोपित काे लेकर रवाना हो चुकी है। इधर देवास से संदिग्ध पकड़ाने के बाद देवास पुलिस भी सतर्क हो गई है। मामले में जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CBI चार्जशीट में खुला समर्थ के फरार होने का राज, त्विषा शर्मा केस में घर के आसपास ही छिपा था आरोपी

भोपाल  नोएडा से भोपाल में ब्याही गई मॉडल एवं अभिनेत्री...

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा सर्वोपरि, हर व्यक्ति तक राहत पहुंचाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा सर्वोपरि, हर व्यक्ति तक पहुंचायेंगे...

CG की बेटियों का अनोखा आविष्कार! थूकने पर अलार्म और बारिश में ऑटोमैटिक खुलेगा छाता

 बिलासपुर  सरकारी स्कूलों की दो छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच...

MP के विभोर की बड़ी उपलब्धि! नेविगेशन सैटेलाइट तैयार, लॉन्च की तैयारी; पीएम मोदी कर चुके हैं प्रशंसा

 विदिशा  मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी युवा इंजीनियर और उद्यमी...