धमतरी में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान युवक की मौत, भागते समय आया हार्ट अटैक

Date:

धमतरी.

धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भाग रहे एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबगीचा वार्ड का है. बताया गया 27 वर्षीय योगेश जांगड़े अपने कुछ दोस्तों के साथ रात में बैठा हुआ था, इसी दौरान नियमित गश्त पर निकली पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी वहां पहुंची. पेट्रोलिंग वाहन को देखते ही वहां मौजूद युवक अचानक भागने लगा. बताया जा रहा है कि भागते समय योगेश जांगड़े की सांस फूलने लगी और उसकी हालत बिगड़ गई. युवक के दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में उपचार शुरू किया गया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत और गंभीर हो गई डॉक्टरों ने जांच के बाद योगेश जांगड़े को मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है. डॉक्टरों के अनुसार, युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है. हालांकि, घटना के कई पहलुओं की जांच की जा रही है. वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर युवक और उसके साथी अचानक क्यों भागने लगे. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गंगा समेत कई नदियों में बढ़ा जलस्तर, बिहार में बाढ़ का खतरा गहराया

पटना बिहार में गंगा नदी उफान पर है। बक्सर से...

यश की ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, साउंड सेटअप गिरने से छात्र घायल

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर...

नेहा पच्चीसिया पर एक्शन कराने वाली महिला IPS कौन? 4th अटेम्प्ट में UPSC क्रैक कर बनीं अफसर

कटनी   कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया MPPSC पास कर पुलिस...

संडे लंच में बनाएं सूजी की फूली-फूली पूड़ियां और चटपटे मठ्ठे वाले आलू

  रोज-रोज लंच में वही सादी दाल-रोटी और चावल खाकर...