बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जंगल के 10 KM के भीतर आरा मिलों पर प्रतिबंध कायम

Date:

बिलासपुर.

हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय को सही माना है, जिसमें अधिसूचित जंगलों या संरक्षित क्षेत्रों से हवाई दूरी के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी क्षेत्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया था.

कोर्ट के इस निर्णय के बाद अब इस क्षेत्र में सभी आरा मिलें बंद रहेंगी. कोर्ट ने इस संबंध में दायर कुल 19 याचिकाओं को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि हमें दिल्ली जैसा प्रदूषण नहीं चाहिए. कोर्ट ने 10 किलोमीटर के दायरे में बफर जोन के शासन के निर्णय को उचित ठहराया है. बता दें, कि राज्य सरकार ने 25 सितंबर 2025 को एक अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान अधिनियम,1984 की धारा 5(1) का उपयोग करते हुए जंगली क्षेत्र के आसपास 10 किमी के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया था.

इस अधिसूचना के प्रभावी होने के बाद वन विभाग ने इस दायरे में आने वाली सभी आरा मिलों को बंद करने और उनके लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे, इस आदेश के खिलाफ कई आरा मिल संचालकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब SIR-2026 में बड़ा अपडेट: दावे और आपत्तियों के लिए 12 सितंबर तक का समय, अक्टूबर में आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

चंडीगढ़. पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता...

MP कैबिनेट के बड़े फैसले! लाड़ली बहनों को सौगात, कौशल विकास-निवेश पर रणनीति; विजय शाह का प्रस्ताव रुका

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता...

चीनी की कीमतों में 15% की गिरावट, सरकार के फैसलों से आगे भी राहत की उम्मीद

इंदौर   चीनी की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान लोगों के...