उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

Date:

​रायपुर

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और गतिशील बनाने के लिए राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 29 अंशकालीन जिला संगठकों  की नियुक्ति की गई है, जिसमें संबंधित प्राध्यापकों व व्याख्याताओं को उनके वर्तमान शैक्षणिक दायित्वों के साथ-साथ आगामी 02 वर्षों के लिए जिला संगठक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

कलेक्टरों के समन्वय से गठित होगी 'जिला स्तरीय सलाहकार समिति'

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में राज्य के सभी प्रमुख जिलों और अंचलों को शामिल किया गया है। सभी नवनियुक्त जिला संगठकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के कलेक्टर से तत्काल संपर्क स्थापित कर 'जिला स्तरीय सलाहकार समिति' का गठन सुनिश्चित करें और नियमानुसार बैठकों का आयोजन करें। सभी संगठकों को हर महीने अपना दौरा कार्यक्रम, कार्यों का संकलित प्रतिवेदन और निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में संबंधित विश्वविद्यालयीन रासेयो प्रकोष्ठ और राज्य एनएसएस प्रकोष्ठ को अनिवार्य रूप से भेजनी होगी।  

जिला संगठक अपने क्षेत्र में आने वाले सभी प्रकार के रासेयो इकाईयों, जिसमें कृषि व तकनीकी शिक्षा से संबंधित इकाईयां भी शामिल हैं,के सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे और इसकी रिपोर्ट संबंधित विश्वविद्यालयीन प्रकोष्ठ को देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल द्रविड़ की हो सकती है कोचिंग में वापसी, अचानक बदले हालात, रेस में सबसे मजबूत दावेदारी

नई दिल्ली राहुल द्रविड़ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के अगले...

विश्व कप में 64 टीमें? फीफा करेगा बड़े विस्तार पर मंथन, इन्फेंटिनो ने दिए संकेत

न्यूयॉर्क  अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा...

दतिया उपचुनाव: बेहद दिलचस्प रहा है चुनावी इतिहास, कई बार 5 हजार से कम वोटों ने बदल दिया नतीजा

दतिया  मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव के...