Punjab News: अमृतसर के रेलवे ट्रैक के नजदीक मिला संदिग्ध कैमरा, मौके पर पहुंचीं जांच एजेंसियां

Date:

अमृतसर.

अमृतसर में फिर रेलवे ट्रैक के पिलर पर एक संदिग्ध कैमरा मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही GRP के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैमरे को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। बाद में इसे आगे की जांच के लिए RPF के हवाले कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित जांच टीमें भी अमृतसर पहुंच गईं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कैमरा किसने लगाया, इसका उद्देश्य क्या था और क्या इसके पीछे कोई साजिश है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

ज्ञात हो की इसके एक दिन पहले भी अमृतसर-मानावाला रेलवे ट्रैक पर पोल पर सीसीटीवी कैमरा लगा मिला। उस कैमरे को आरपीएफ ने कब्जे में लिया और इस सनसनीखेज मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के दौरान अमृतसर-जालंधर सेक्शन में जीआरपी पुलिस कर्मचारी गत दिन शाम को रूटीन चेकिंग कर रहे थे तभी उनकी नज़र अमृतसर-मानावाला मध्य पड़ते किलोमीटर संख्या 508/23 पर ओएचई के पोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। उसके बाद जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस और एआरपी पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने उस कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया है। यह एरिया जीआरपी के अधीन आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार में RRTS की तैयारी तेज, पटना-गया समेत चार रूट पर चलेगी रैपिड रेल

पटना बिहार की राजधानी पटना से 4 शहरों के बीच...

मेधावी छात्रों का भी किया सम्मान, सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक

चित्रकूट  सीएम योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में विभिन्न योजनाओं के...

शासकीय सेवकों के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन...