राजस्थान में लाडो योजना की समीक्षा, पात्र बालिकाओं को मिलेगा समय पर लाभ

Date:

जयपुर
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश कुमार यादव ने गुरुवार को शासन सचिवालय में लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पात्र बालिकाओं को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक श्री सीताराम जाट सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री यादव ने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना बालिकाओं के शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी बाधाओं का शीघ्र समाधान करते हुए सभी पात्र बालिकाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

लाडो प्रोत्साहन योजना राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल है। योजना के तहत पात्र बालिकाओं को 1.50 लाख रुपये का संकल्प पत्र प्रदान किया जाता है। 1 अगस्त 2024 से अब तक 6.50 लाख से अधिक बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है। दो से अधिक संतान संबंधी बाध्यता समाप्त कर दी गई है तथा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 4,531.96 लाख रुपये के विपत्र कोषालय को भेजे गए, जिनमें से 2,509.48 लाख रुपये के विपत्रों का ईसीएस हो चुका है, जबकि 2,022.48 लाख रुपये के विपत्र ईसीएस की प्रक्रिया में हैं। अब तक 2,56,808 बालिकाओं को तृतीय किस्त का लाभ प्रदान किया जा चुका है तथा शेष पात्र आवेदनों के भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा रैली में बांटे जाएंगे लड्डू, मोदी करेंगे विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

चंडीगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के हरियाणा दौरे...

98.73 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना से मालवा के विकास को मिलेगी नई गति

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश...

दिल्ली में झारखंड का डिजिटल मिशन, AI और IT निवेश पर मंथन

रांची झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

Punjab Police News: नाके पर नशे में सोता मिला SHO, DIG ने मौके पर पहुंचकर किया सस्पेंड

अमृतसर. अमृतसर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े...