चुनाव से पहले डॉ. रमन सिंह का बड़ा संदेश, कार्यकर्ताओं से कहा- ढाई साल संगठन के लिए करें काम

Date:

कवर्धा.

भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि ढाई साल पहले कांग्रेस की सरकार थी, जिसने प्रदेश को बदनाम कर दिया था। अब ऐसी सरकार को दोबारा प्रदेश में नहीं आने देना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के भी ढाई साल पूरे हो चुके हैं और अब सिर्फ ढाई साल का कार्यकाल शेष है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन और सरकार के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा। डॉ. रमन सिंह ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में जितने भी संगठनात्मक और राजनीतिक पद थे, सभी भर चुके हैं। अब कोई पद खाली नहीं है, इसलिए रोना-धोना या मनमुटाव रखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी समय आने पर जरूरत के अनुसार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देती है और सभी को अवसर मिलता है।

डॉ. रमन सिंह ने अपने 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि मैंने कभी किसी पद की मांग नहीं की। यहां के कार्यकर्ता इसे अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर काम करने और पार्टी नेतृत्व के निर्णयों पर विश्वास बनाए रखने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘दीदी के गोठ’ में गूंजी आत्मनिर्भर बस्तर की आवाज

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार...

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस...

सीएम योगी की पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का दिखा असर

लखनऊ योगी सरकार प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के...