सैमसंग के बाद अब Apple की फोल्ड फोन में एंट्री, iPhone Ultra का डमी वीडियो वायरल

Date:

Apple अपना पहला फोल्ड आईफोन इस साल लॉन्च करेगा, जिसका दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा चुका है. बहुत से लोगों में उत्सुकता है कि ऐपल का पहला फोल्ड हैंडसेट कैसा होगा. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया है कि वह पहला ऐपल फोल्ड है. इस हैंडसेट को फोल्ड और अनफोल्ड करके भी दिखाया है.

X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर ऐपल हब नाम के अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया है. पोस्ट में एक वीडियो भी शामिल किया है, जिसको लेकर दावा किया है कि वह ऐपल फोल्ड का डमी है. इस हैंडसेट को फ्रंट बैक से दिखाया है. साथ ही अनफोल्ड भी किया है. इसका नाम iPhone Ultra बताया है.

वीडियो देखकर पता चलता है कि यह व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप को दिखाया गया है. नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल और टाइप सी यूएसबी पोर्ट दिया गया है.

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड की तरह होता है अनफोल्ड
हैंडसेट को अनफोल्ड करके भी दिखाया गया है, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड की तरह ही अनफोल्ड होता है. इसमें टॉप लेफ्ट साइड पर सेल्फी कैमरा भी दिखाई दिया है.

सैमसंग 8 साल पहले लॉन्च कर चुका है फोल्ड फोन
ऐपल के फोल्ड हैंडसेट का इंतजार लंबे समय से हो रहा है, जबकि सैमसंग ने साल 2018 में ही भारत में अपना पहला फोल्ड हैंडसेट लॉन्च कर दिया था. कंपनी अब तक कई फोल्ड और फ्लिप मॉडल को लॉन्च कर चुकी है.

गूगल और वीवो भी लॉन्च कर चुके हैं फोल्ड फोन
सैमसंग के अलावा गूगल, वीवो, वनप्लस, शाओमी जैसे ब्रांड भी फोल्ड हैंडसेट लॉन्च कर चुके हैं. वहीं गूगल, वनप्लस और वीवो अपने फोल्ड हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर चुके हैं.

iPhone Ultra की कीमत
आमतौर पर एक फोल्ड हैंडसेट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये होती है. सैमसंग, वीवो, गूगल और वनप्लस जैसे ब्रांड ने भी इस प्राइस ब्रैकेट को फॉलो किया है. हालांकि आईफोन अल्ट्रा फोल्ड की कीमत का अभी ऐलान नहीं किया है. अनुमान के मुताबिक, यह हैंडसेट करीब 1.50 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये के आसपास लॉन्च हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल नीनो का असर, हरियाणा में मानसून की बारिश का बदला पैटर्न

हिसार प्रदेश में मानसून का पैटर्न बदल गया है।...

बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ी, 97 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ

पटना बिहार के लाखों बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के...

भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप चोरी का बड़ा खुलासा, जीएम सहित दो अधिकारी गिरफ्तार

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप...