अल नीनो का असर, हरियाणा में मानसून की बारिश का बदला पैटर्न

Date:

हिसार
प्रदेश में मानसून का पैटर्न बदल गया है। अल नीनो के प्रभाव और कम दबाव के क्षेत्र कम बनने से यह बदलाव आया है। वीरवार को लगातार चौथे दिन करनाल, भिवानी, दादरी, गुरुग्राम, पलवल और यमुनानगर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में बादलों ने निराश किया। इन जिलों में छिटपुट बारिश के बाद उमस का स्तर बढ़ गया। मानसून के पहले 9 दिनों में इन जिलों में सूखे जैसे हालात रहे हैं।

वीरवार शाम पांच बजे तक करनाल में 68 एमएम, चरखी-दादरी में 45 एमएम, भिवानी में 34 एमएम, यमुनानगर में 44.5 एमएम, पलवल में 23.5 एमएम और कैथल में 18 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में शून्य बारिश दर्ज की गई।

मानसून की कमजोर स्थिति
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार मानसून कमजोर साबित हो रहा है। इस वर्ष एक समान बारिश का पैटर्न नहीं दिखाई देगा। अल नीनो के प्रभाव के कारण कुछ हिस्सों में कम बारिश हो रही है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से टर्फ में बदलाव हो रहा है। इस वजह से कुछ जिलों में अत्यधिक बारिश हो रही है, जबकि कुछ में सूखे जैसे हालात बन रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
जेट धाराएं दक्षिणी नहीं होने से पश्चिमी विक्षोभ भी असरकारी साबित नहीं हो पा रहे हैं। आमतौर पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिक बारिश होती है। लेकिन इस बार जीटी बेल्ट और अरावली क्षेत्र से लगते जिलों में ज्यादा बारिश हो रही है। यह असमान वितरण किसानों और आम जनता के लिए चिंता का विषय बन गया है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हेमंत सरकार का बड़ा कदम, झारखंड में आएगा भारी औद्योगिक निवेश

रांची नई दिल्ली में दो दिन तक चले नेशनल स्टेकहोल्डर्स...

पटना फायरिंग केस: खान सर को अंतरिम राहत बरकरार, 13 जुलाई को आएगा फैसला

पटना बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग विवाद में फैजल...

सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए गांवों में पहुंचेगा शिक्षा विभाग

पटना अब हर महीने में एक दिन गांवों में संबंधित...

स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ाने को सरकार का बड़ा कदम, जिलों में बनेगी समिति

रांची  राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा...