महिला जज की सुरक्षा बढ़ी, 14 दोषियों को उम्रकैद की सजा के बाद DGP ने दाखिल किया हलफनामा

Date:

नर्मदापुरम

 नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की हिंसा में हुई हत्या के मामले में 14 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली सेशन जज तबस्सुम खान को इंटरनेट मीडिया पर मिली धमकियों के मामले में गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

प्रशासनिक न्यायमूर्ति आनंद पाठक व न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की युगलपीठ के समक्ष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से हलफनामा पेश कर महिला न्यायाधीश की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्योरा दिया गया।

महिला न्यायाधीश को धमकियां मिलने की घटना को न्यायपालिका की स्वतंत्रता से जुड़ा गंभीर विषय मानते हुए हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था।

युगलपीठ ने राज्य सरकार और पुलिस विभाग से हलफनामा प्रस्तुत कर यह बताने के निर्देश दिए थे कि न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं।

सुनवाई के दौरान शासन की ओर से बताया गया कि महिला जज को सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है तथा आपत्तिजनक इंटरनेट मीडिया पोस्ट के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की गई है।

पूर्व सुनवाई में हाई कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि फैसले का जवाब अपील है, जज को धमकी नहीं। अदालत ने कहा कि कानून के शासन में असहमति का अधिकार है, लेकिन न्यायाधीश को डराने या दबाव बनाने का अधिकार किसी को नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हेमंत सरकार का बड़ा कदम, झारखंड में आएगा भारी औद्योगिक निवेश

रांची नई दिल्ली में दो दिन तक चले नेशनल स्टेकहोल्डर्स...

पटना फायरिंग केस: खान सर को अंतरिम राहत बरकरार, 13 जुलाई को आएगा फैसला

पटना बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग विवाद में फैजल...

सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए गांवों में पहुंचेगा शिक्षा विभाग

पटना अब हर महीने में एक दिन गांवों में संबंधित...

स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ाने को सरकार का बड़ा कदम, जिलों में बनेगी समिति

रांची  राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा...