नागपुर में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का खुलासा, App के जरिए होती थी बुकिंग; कई युवतियां बरामद

Date:

 नागपुर

नागपुर पुलिस ने अंबाझरी थाना क्षेत्र में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी और दूसरे राज्यों की 5 पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन माणिकराव महाजन के रूप में हुई है. कार्रवाई के दौरान उज़्बेकिस्तान की दो महिलाओं व पंजाब, दिल्ली और कोलकाता की 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया। 

जांच में सामने आया कि आरोपी लॉग इन पर्सनल मीटिंग (Login Personal Meeting) नामक ऐप के माध्यम से ग्राहकों को महिलाओं की उपलब्धता कराते थे. महिलाओं को कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर उनसे देह व्यापार कराया जाता था. सूचना के आधार पर सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बोगस ग्राहक (डिकॉय ऑपरेशन) और पंचों की मौजूदगी में गोकुलपेठ स्थित होटल पेटल इन के सामने छापा मारा और कार्रवाई को अंजाम दिया। 

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके से करीब 5.18 लाख रुपये का माल जब्त किया. जिसमें एक स्विफ्ट डिजायर कार (कीमत लगभग ₹5 लाख), एक मोबाइल फोन (₹10 हजार) और ₹8 हजार नकद शामिल हैं. मामले में समीर उर्फ मनीष उर्फ गगन ठाकुर, राहुल और पूजा नामक महिला सहित तीन आरोपियों की तलाश जारी है। 

इस संबंध में अंबाझरी पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(2)(3) व अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वैशाली नगर से जगतपुरा तक बढ़ेगा मेट्रो नेटवर्क, ग्रामीण इलाकों को भी जोड़ने की योजना

जयपुर जयपुर मेट्रो के सेकंड फेज-2 के शिलान्यास के बाद...

पटना समेत चार जिलों में बनेंगी नई सेटेलाइट टाउनशिप, शुरू हुआ सामाजिक आकलन

 पटना  बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट...

पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और...