उत्तर प्रदेश प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 181 PCS अधिकारियों समेत 363 अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले

Date:

अयोध्या 
उत्तर प्रदेश स
रकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। महज 12 घंटे के भीतर राज्य में कुल 363 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन के आदेश के तहत कई तहसीलों के एसडीएम बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी तबादला सूची में बड़ी संख्या में उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और अन्य संस्थानों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों के तहत अयोध्या के एसडीएम राम प्रसाद त्रिपाठी को मथुरा भेजा गया है, जबकि मिर्जापुर के एसडीएम संजीव कुमार यादव को अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी लालकृष्ण को अयोध्या का एसडीएम बनाया गया है।
कुशीनगर के एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता का भी तबादला अयोध्या किया गया है। वहीं, बाराबंकी, सीतापुर, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, हरदोई, बुलंदशहर और अन्य जिलों में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों को राहत, हादसे की तारीख से ही मुआवजे पर ब्याज देने का हाई कोर्ट का आदेश

चंडीगढ़. पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम,...

प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी, बम धमकी के बाद हर गतिविधि पर नजर

चंडीगढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित चंडीगढ़...

सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को राहत, मेडिकल रीइम्बर्समेंट के नियमों में बड़ा बदलाव

चंडीगढ़  हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को...

शांति वोरा नहीं रहीं, पूर्व CM मोतीलाल वोरा के परिवार में शोक, कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री...