मतदाता पुनरीक्षण अभियान में नारनौंद अव्वल, 52 बीएलओ ने समय से पहले पूरा किया काम

Date:

नारनौंद
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र जिले में सबसे आगे चल रहा है। छुट्टी के दिन भी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं के प्रपत्र भरने में जुटे हैं।

अभियान की प्रगति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 221 बीएलओ में से 52 अपना कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर चुके हैं। चुनाव विभाग ने सभी बीएलओ को 14 जुलाई की शाम तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के 62 गांवों में कुल 221 मतदान केंद्र हैं, जहां दो लाख 14 हजार 257 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रत्येक बूथ पर एक बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण का जिम्मा सौंपा गया है। बूथ नंबर-149 पर तैनात बीएलओ ने पांच जुलाई को ही अपना कार्य पूरा कर रिकॉर्ड बनाया था। शेष बीएलओ भी लगातार मतदाताओं से संपर्क कर निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।

बीएलओ के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन मतदाताओं के प्रपत्र भरवाने की है, जो गांव छोड़कर शहरों में बस चुके हैं, लेकिन उनका नाम अब भी गांव की मतदाता सूची में दर्ज है। ऐसे मतदाताओं तक पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में अतिरिक्त समय लग रहा है।

हालांकि, गांव में रहने वाले अधिकांश मतदाताओं के प्रपत्र भरने का कार्य पूरा हो चुका है। चुनाव विभाग ने अपील की है कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने प्रपत्र और फोटो जमा नहीं कराए हैं, वे जल्द संबंधित बीएलओ से संपर्क करें।

एसआईआर प्रगति में नारनौंद सबसे आगे
नारनौंद: 88.66 प्रतिशत
आदमपुर: 85.10 प्रतिशत
बरवाला: 84.16 प्रतिशत
हांसी: 82.78 प्रतिशत
नलवा: 80.91 प्रतिशत
उकलाना: 79.86 प्रतिशत
हिसार: 66.06 प्रतिशत

चुनाव तहसीलदार जगदीप मान ने बताया कि अब तक की प्रगति रिपोर्ट में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र जिले में पहले स्थान पर है, जबकि हिसार सबसे पीछे है। सभी बीएलओ को 14 जुलाई की शाम तक विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर प्रपत्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: किस राशि के लिए शुभ रहेगा मंगलवार, किसे बरतनी होगी सावधानी?

मेष आज के दिन धन का प्रबंधन सोच-समझकर करें। प्यार...

राजनाथ-गडकरी-योगी ने खोला लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, तेज होगी कनेक्टिविटी

लखनऊ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केद्रीय सड़क...

यूके में गर्मी का कहर: 2 महीनों में 2700 लोगों की मौत, हीटवेव ने तोड़े रिकॉर्ड, बढ़ा खतरा

लंदन  एक समय था जब यूरोप, खासकर ब्रिटेन और उत्तरी...

Lawrence Bishnoi Case: FBI एक्शन की अटकलें तेज, अमेरिका प्रत्यर्पण की चर्चा, फरार इंस्पेक्टरों पर भी शिकंजा?

चंडीगढ़ अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह खालिस्तान समर्थक...