करण औजला के मैनेजर सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

Date:

चंडीगढ़.

मशहूर पंजाबी गायक करण औजला का नाम एक बार फिर चर्चा में आ रहा है। जानकारी के अनुसार उनके करीबी और मैनेजर पर केस दर्ज हुआ बताया जा रहा है। मामले की जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सैक्टर-26 में एक क्लब में हंगामा हो गया।

क्लब में एक एन.आर.आई. स्टूडेंट के साथ हाथापाई हो गई। इस घटना में पुलिस ने एन.आर.आई. स्टूडेंट की शिकायत के आधार पर करण औजला के मैनेजर और करीबी सहित 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ सैक्टर-26 स्थित एक क्लब में एन.आर.आई. स्टूडेंट की कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। जब क्लब में मौजूद बाउंसरों ने NRI Student को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद क्लब के बाहर भी एक आरोपी ने पीड़ित को पिस्तौल दिखाकर धमकाया।

मामला बढ़ता देख आरोपी मौके पर से बी.एम.डब्ल्यू कार में बैठकर फरार हो गए। भागते समय आरोपियों की गाड़ी पार्किंग में मौजूद 4 अन्य गाड़ियों से टकरा गई जिसके चलते हंगामा खड़ा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सैक्टर-26 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया जिसके अनुसार किसी भी प्रकार के नशे की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने करण औजला के मैनेजर बलदीप सराओं और उसके करीबी जगदीप कंग सहित 5 लोगों पर केस दर्ज किया है।

आरोपियों में से एक कारोबारी बताया जा रहा है और 2 अज्ञात हैं जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने सी.सी.टी.वी. को कब्जे में लेकर जांच भी शुरू कर दी है। सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: किस राशि के लिए शुभ रहेगा मंगलवार, किसे बरतनी होगी सावधानी?

मेष आज के दिन धन का प्रबंधन सोच-समझकर करें। प्यार...

राजनाथ-गडकरी-योगी ने खोला लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, तेज होगी कनेक्टिविटी

लखनऊ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केद्रीय सड़क...

यूके में गर्मी का कहर: 2 महीनों में 2700 लोगों की मौत, हीटवेव ने तोड़े रिकॉर्ड, बढ़ा खतरा

लंदन  एक समय था जब यूरोप, खासकर ब्रिटेन और उत्तरी...

Lawrence Bishnoi Case: FBI एक्शन की अटकलें तेज, अमेरिका प्रत्यर्पण की चर्चा, फरार इंस्पेक्टरों पर भी शिकंजा?

चंडीगढ़ अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह खालिस्तान समर्थक...