पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि देने गनियारी जाएंगे CM साय

Date:

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा पहुंचकर मानसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे. दोपहर 1 बजे वे विधानसभा परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इसके बाद दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी के लिए रवाना होंगे, जहां वे पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वापस रायपुर लौटेंगे और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे.

आज निकलेगी शांति वोरा की अंतिम यात्रा
रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा की अंतिम यात्रा आज उनके पदमनाभपुर स्थित निवास से निकाली जाएगी. इसके बाद दुर्ग के शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. शांति वोरा, कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता थीं. उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के दुर्ग पहुंचने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नया प्रीमियम फोन खरीदने से पहले रुकें, बड़े लॉन्च आने वाले हैं

अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे...

अब साइबर स्पेस में भी पुलिस गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर होगी तुरंत कार्रवाई

लखनऊ सड़क पर होने वाली नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की तर्ज...

हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच 17 जुलाई को PM मोदी करेंगे हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

जींद. पुलिस लाइन में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

पंजाब के तैराक विनयका महाजन की ऐतिहासिक उपलब्धि, जिनेवा झील में 13 किमी तैरकर बनाया रिकॉर्ड

पठानकोट मोंटेसरी कैम्ब्रिज स्कूल पठानकोट के तैराक विनयका महाजन ने...