फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती हैं परेशानियां

Date:

घर में फ्रिज के ऊपर सामान रखने की कई लोगों की आदत होती है। कोई दवाइयों का डिब्बा रख देता है तो कोई पुराने बिल, इलेक्ट्रॉनिक सामान या रोजमर्रा की दूसरी चीजें। कभी-कभी तो लोग फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव ओवन या एयर फ्रायर भी रख देते हैं। लेकिन वास्तु के हिसाब से इसे ठीक नहीं माना जाता है। फ्रिज के ऊपर गलत चीजें रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा अवरुद्ध होती है और आर्थिक नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।

वास्तु गुरु मान्या का कहना है कि फ्रिज के ऊपर का स्थान हमेशा साफ और खाली होना चाहिए, क्योंकि ये जगह आपके घर के ऊर्जा प्रवाह को प्रभावित करने का काम करती है। फ्रिज के ऊपर रखी गई हर एक चीज़ आपके जीवन और घर की सुख-शांति पर गहरा असर डालती है। तो चलिए वास्तु गुरु मान्या से जानते हैं कि फ्रिज के ऊपर कौन सी चीज भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।

फ्रिज के ऊपर न रखें ये चीजे
दवाइयां: फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखने से उनका असर कम हो जाता है। वास्तु गुरु मन्या के अनुसार, ऐसा करने से घर के सदस्य हमेशा बीमार रहते हैं और मेडिकल खर्च बढ़ते हैं।

कचरा और पुराने बिल: वास्तु गुरु मान्या बताती है कि फ्रिज के ऊपर पुराने बिल, फटी-पुरानी डायरी या कोई भी कचरा नहीं रखना चाहिए। इसे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिससे घर में कलेश बढ़ता है।

पानी या तरल पदार्थ: वास्तु में फ्रिज के ऊपर पानी की बोतल या कोई भी तरल सामान न रखें की सलाह दी जाती है।ऐसे में अग्नि और जल तत्व का टकराव होने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ता है।

भारी सामान: फ्रिज के ऊपर भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या भारी सामान रखने से घर के मुखिया पर मानसिक दबाव बढ़ता है। जिससे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।

आर्टिफिसियल फूल: फ्रिज के ऊपर आर्टिफिसियल फूल-पौधे रखना शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में रहने वाले लोगों के बीच रिश्ते खराब होते हैं और दूरियां बढ़ती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में विशेष लोक अदालत, सुप्रीम कोर्ट में लंबित प्रकरणों के निपटारे की पहल

दुर्ग. उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ,...

सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की अनोखी पहल, 30 हजार सीड बॉल वितरित कर बढ़ाया हरियाली अभियान

वीबी- जीरामजी के अंतर्गत सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की...