छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, कृषक रत्न पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक करें आवेदन

Date:

दुर्ग.

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों का प्रोत्साहित करने एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष 2026 का पुरस्कार वितरण राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में किया जाएगा।

इस संबंध में कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। संयुक्त संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार, इच्छुक कृषक जो खेती में नवाचार, जैविक कृषि, उत्पादन में वृद्धि, कृषि यांत्रिकीकरण या जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। समस्त पात्र कृषक वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक अर्हताएँ एवं अन्य जानकारी संबंधित विकासखंड / जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। कृषकों से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन संयुक्त संचालक कृषि द्वारा गठित विकासखंड स्तरीय छानबीन समिति द्वारा किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा सूक्ष्म जांच उपरांत जिला से अधिकतम 3 उत्कृष्ट कृषकों का चयन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से नामांकन संचालनालय कृषि को उपलब्ध कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शराब बिक्री से झारखंड को बड़ा राजस्व, पहली तिमाही में 105 करोड़ अधिक

रांची  उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को तीन महीने में...

रावी दरिया हो सकता है ओवरफ्लो, गुरदासपुर में बाढ़ अलर्ट; पहाड़ों में बादल फटने का असर

गुरदासपुर. हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर के हिमाचल प्रदेश के...

रायपुर में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और CM साय निभाएंगे छेरा पहरा की रस्म

रायपुर. राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लॉन्च किया दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पंचायत...