वीडियो वायरल होते ही बड़ा एक्शन, राजनांदगांव कलेक्टर ने पटवारी को किया सस्पेंड

Date:

राजनांदगांव.

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से नगद राशि लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में डोंगरगढ़ तहसील के पटवारी रामकुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय प्रतिवेदन में उल्लेख किया है कि पटवारी अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ ने अपने हल्का क्रमांक 29 गाजमर्रा एवं अतिरिक्त प्रभार पटवारी हल्का क्रमांक 28 अण्डी के पटवारी श्री रामकुमार जांगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे एक व्यक्ति से नगद राशि लेते हुए दिखाई दे रहे यह हैं। प्रतिवेदन के अनुसार प्रथम दृष्टया कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अकर्मण्यता, स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

साथ ही यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तथा निष्पक्ष विभागीय जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1) (क) के अंतर्गत रामकुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इंटरनेट पर छाए झारखंड के झरने, बिहार-यूपी समेत कई राज्यों से पहुंच रहे पर्यटक

रांची झारखंड की हरियाली के बीच मानसून की बारिश...

मध्यप्रदेश विज्ञान क्षेत्र में अग्रणी : केन्द्रीय मंत्री शेखावत

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन...

हथाईखेड़ा सिविल हॉस्पिटल में रोगी कल्याण सभा की बैठक हुई

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा...

पंचकूला आयुर्वेद संस्थान का नया रिकॉर्ड, रोज 500 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे ओपीडी

 पंचकूला  आयुर्वेद के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास लगातार बढ़...