छत्तीसगढ़: राजिम नगर पालिका के गठन को मंजूरी, डिप्टी CM साव ने बताई बड़ी उपलब्धि

Date:

रायपुर.

राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजिम नगर पंचायत की सीमाएं ही राजिम नगर पालिका की सीमाएं होंगी।

राज्य शासन के इस निर्णय से पूरे शहर में खुशी एवं उत्साह का वातावरण है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राजिम नगर पंचायत के नगर पालिका के रूप में उन्नयन पर कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय से राजिम के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी तथा शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे राजिम में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विकास को और ज्यादा गति मिलेगी। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से नगरवासियों तक पहुंचेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत बोले- भारत के DNA में है विविधता में एकता, जानें बड़ी बातें

न्यूयॉर्क राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क...

अगस्त में सूखा-सूखा रहा उदयपुर, दशक की सबसे कम बारिश; अब सितंबर से उम्मीद

जयपुर  मानसून सीजन में जून तक सामान्य शुरुआत के बाद...

H1N1 से निपटने की तैयारी तेज, डॉक्टरों और फ्रंटलाइन स्टाफ को लगेगा स्वाइन फ्लू का टीका

वाराणसी   यूपी के वाराणसी में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा-एच1एन1) पर स्वास्थ्य...