₹100 करोड़ से बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर, मंत्री सारंग ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

Date:

100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम

खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर का मंत्री सारंग ने किया निरीक्षण
दर्शनार्थियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
पुराने गर्भगृह को यथावत रखते हुए होगा क्षेत्र का विस्तार
विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

भोपाल 
राजधानी भोपाल के छोला स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का सहकारिता, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए परियोजना को तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री सारंग ने अधिकारियों से कहा कि कॉरिडोर निर्माण का मूल उद्देश्य श्रद्धालुओं को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देश दिए कि पुराने गर्भगृह की मूल संरचना और धार्मिक स्वरूप को पूरी तरह यथावत रखते हुए मंदिर परिसर के आसपास के क्षेत्र का विस्तार किया जाए, जिससे मंदिर की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक पहचान सुरक्षित रहे।

मंत्री सारंग ने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी चरणों के लिए सुव्यवस्थित ड्राइंग एवं चरणबद्ध एक्शन प्लान तैयार किया जाए, जिससे निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में व्यवस्थित रूप से पूरा हो सके। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश भी दिए।

दर्शनार्थियों की सुविधा और न्यूनतम विस्थापन पर विशेष जोर

मंत्री सारंग ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं, स्थानीय रहवासियों एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों के क्रियान्वयन में न्यूनतम विस्थापन सुनिश्चित किया जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते की जाएं।

नागर शैली में विकसित होगा भव्य हनुमान लोक

मंत्री सारंग ने बताया कि लगभग 21 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस कॉरिडोर का निर्माण राजस्थान के व्हाइट मार्बल एवं प्राचीन नागर शैली की वास्तुकला के अनुरूप किया जा रहा है। मंदिर परिसर में सुंदरकांड की झलक प्रस्तुत करने वाला भव्य कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त होगा।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा परिसर

परियोजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था, भव्य कॉरिडोर, दर्शक दीर्घा, सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए अधोसंरचना, आधुनिक पार्किंग, चौड़ी सड़कें तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही दशहरा मैदान के खुले स्वरूप को संरक्षित रखते हुए वहां सार्वजनिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

भोपाल की नई सांस्कृतिक पहचान बनेगा हनुमान लोक

मंत्री सारंग ने कहा कि खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और आधुनिक विकास का संगम है। यह परियोजना “विरासत भी और विकास भी” की सोच को साकार करते हुए भोपाल की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा भविष्य में धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर राजधानी भोपाल की नई पहचान के रूप में स्थापित होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब कांग्रेस में चन्नी की भूमिका पर सवाल, CM से लेकर दो सीटों तक मिला मौका; फिर भी क्यों बढ़ी दूरी?

चंडीगढ़  पंजाब के पूर्व CM चरणजीत चन्नी कांग्रेस प्रभारी भूपेश...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर से किया राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में...