PM मोदी का जालंधर दौरा, 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन और अमृतसर-वाराणसी ट्रेन को करेंगे रवाना

Date:

जालंधर
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जालंधर कैंट स्टेशन के उद्घाटन के दौरान 75 मिनट रुकेंगे। प्रधानमंत्री यहीं से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे और अमृतसर से वाराणसी के लिए चलाई जाने वाली संत रविदास ट्रेन को भी हरि झंडी देकर रवाना करेंगे।

प्रधानमंत्री सीधे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिये पीएपी के हैलीपैड पर 3.40 बजे पहुंचेंगे। जहां से 3.55 पर जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचेंगे। इस दौरान खासकर पंजाब वासियों को संबोधन के दौरान खास अनाउंसमेंट भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री को आगमन को लेकर सभी विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। एसपीजी से लेकर तमाम सुरक्षा एजेंसियों, अधिकारियों ने स्टेशन की निरीक्षण किया। सुरक्षा प्रोटोकाल के तहत स्टेशन पर उस समय प्रधानमंत्री के आने से पहले और बाद तक कुछ समय के लिए ट्रेनों के आने-जाने पर भी ब्लाक लिया जाएगा। जिसके मद्देनजर रेल गाड़ियों को अपने-अपने पिछले स्टेशनों पर रोका जा सकता है, वहीं उस समय स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के लिए भी कुछ स्थानों पर आने-जाने पर रोक रहेगी और उन्हें एक तरफ सीटिंग प्लान के तहत किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री के रूट पर भी नगर निगम, एनएचआई और पुलिस ने मिलकर कब्जों को हटवाकर, मलवे को उठवाकर रास्तों को क्लियर करवा कर स्टेशन की एंट्री तक सुधार दी है। स्टेशन के मुख्य गेट के सामने बने ढावे व शराब के ठेके को फ्लैक्स लगाकर ढक दिया गया है। कुछ स्थानों पर अभी भी रंग रोगन के कार्यों के साथ-साथ साफ सफाई की जा रही है।

रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सुरक्षा एंजेंसियों, एसपीजी, पुलिस-प्रशासन से की मीटिंग

रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की तरफ से प्रधानमंत्री के प्रोग्राम को लेकर सुरक्षा एजेंसियों पुलिस, एसपीजी के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें स्पेशल डीजीपी ला एंड आर्डर प्रवीण सिन्हा, डीआईजी नवीन सिंगला, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, डीसी वरजीत सिंह वालिया, एसपीजी के वरिष्ठ अधिकारी और निगम अधिकारियों शामिल थे।

सभी ने मिलकर स्टेशन की ड्राइंग के अनुसार एग्जिट, एंट्री प्वाइंटों सहित स्टेशन की पूरा निरीक्षण किया। जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से फालो किए जाने वाले प्रोटोकल पर चर्चा की। बिट्टू ने बताया कि प्रोग्राम को लेकर 17 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें प्रबंधों के संबंध में पार्किंग से लोगों के आने, यात्रियों के लिए रास्तों में भिन्नता आदि प्रबंधों को लेकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री के स्टेशन के भीतर ट्रेन को हरि झंडी दिखाई जाएगी, वहीं सर्कुलेटिंग एरिया में सजे पंडाल में भी संबोधन किया जाएगा।

117 विधानसभाओं से करीब दस हजार लोग आएंगे

केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के साथ-साथ भाजपा के सबसे बड़े लीडर है। जो एनएचएआई नेशनल हाईवे के कई प्रोजेक्ट है जो देश और पंजाब को देंगे। प्रधानमंत्री का सरकारी फंक्शन एयर कानकोर्स में होगा, जबकि पार्टी का सर्कुलेटिंग एरिया में होगा। प्रधानमंत्री को देखने व सुनने के लिए 117 विधानसभाओं से दो से चार बसें लेकर आएंगे।

इसके लिए दस हजार लोगों का इंतजाम किया गया है, जिनमें कुर्सियां और स्टैंडिंग दोनों ही शामिल होंगे। राज्य सरकार की टीमों की तरफ से संपर्क किया गया और उनकी तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आने की कन्फर्मेशन दी गई है। प्रधानमंत्री के भविष्य में भी दौरे जारी रहेंगे, जो दो महीने पहले आदमपुर हवाई अड्डे का उद्घाटन करके गए थे और गोल्ड रेटिंग के अनुरूप ग्रीन ब्लिडंग के रूप में स्टेशन को विकसित करने के बाद अब जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री आने वाले समय में भी पंजाब और पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए कुछ न कुछ देते ही रहेंगे।

प्रधानमंत्री का शेड्यूल

    प्रधानमंत्री आदमपुर से पीएपी में बनाए गए हैलीपैड पर 3.40
    जालंधर कैंट स्टेशन पर 3.55 बजे।
    जालंधर कैंट स्टेशन पर 3.55 से 4.30 तक जालंधर कैंट सहित 75 स्टेशनों का उद्घाटन व ट्रेन को हरि झंडी देंगे।
    शाम साढ़े चार बजे से 5.15 तक स्टेज पर देश को संबोधन भी करेंगे। यहीं रेल मंत्री भी संबोधन कर सकते हैं।
    प्रधानमंत्री की 5.15 बजे उनकी वापिसी होगी

फैक्ट्स

    सात अक्टूबर 2022 का शुरू हुई था प्रोजेक्ट
    छह जून 2024 तक पूरा करने की अंतिम तिथि थी।
    110 वर्षीय पुराना स्टेशन, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 125 करोड़ की लागत से हुआ तैयार
    रोजाना 132 ट्रेनें स्टेशन से गुजरती यानी कि 66 ट्रेन अप और 66 डाउन लाइन पर जाती।
    7500 यात्रियों का फुटफाल है
    पंजाब का एतिहासिक स्टेशन है, जहां दिखेगी संस्कृति और विरासत की झलक।

ये आए स्टेशन की बिल्डिंग में बदलाव

    डबल-हाइट एयर कान्कोर्स मजबूत स्टील प्लेटफार्म रूफिंग।
    स्लिप-प्रतिरोधी फर्श, ऊर्जा-कुशल एलईडी प्रकाश व्यवस्था।
    40 मीटर चौड़ी ट्रफ रूफ, जो 200 मीटर लंबे प्लेटफार्म यानी कि 8720 वर्गमीटर को कवर करती है।

ये होंगी सुविधाएं

    जालंधर-लुधियाना राष्ट्रीय मार्ग के साथ-साथ रामामंडी-दकोहा रोड की तरफ से भी एंट्री होंगी।
    स्टेशन पर दो नए फुटओर ब्रिज बने। एक तरफ छह और दूसरी तरफ नौ मीटर फुटओवर ब्रिज
    दो-दो एसी वेटिंग हाल, महिलाओं के लिए अगल से वेटिंग हाल, गर्भवति महिलाओं के लिए बच्चों के लिए दूध पिलाने के लिए अलग से स्थान।
    यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए।
    स्टेशन पर आठ एस्केलेटर, दस लिफ्ट और सीढ़ियां।
    50 वाहनों की पार्किंग को बढ़ाकर 200 तक किया गया।
    इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की सुविधा
    सेकेंड एंट्री पर टिकट काउंटरों के साथ 50 वाहनों की पार्किंग।
    90 केएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अंडरग्राउंड टैंक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम।
    350 किलोवाट का सोलर पैनल छत, जो अभी लगना बाकी।
    लगेज स्कैनिंग मशीन लगेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रदेश में नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स...

इबोला से जूझ रहा कांगो, संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार पार; 754 लोगों की मौत

 नई दिल्ली अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप...