राज्यमंत्री गौर बोले- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Date:

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री  गौर

81 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल 

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि "स्व. बाबूलाल गौर की प्रेरणा से गोविंदपुरा अंचल में जनसेवा और नव-निर्माण का जो महाअभियान प्रारंभ हुआ था, वह आज भी अनवरत गतिमान है। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और नागरिकों की आकांक्षाओं की पूर्ति वर्तमान सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में सम्मिलित है।" राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 57 में भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रही थी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने क्षेत्रवासियों की सुख-सुविधाओं के लिए लगभग 81 लाख रुपये की लागत के विभिन्न लोक-कल्याणकारी निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। भगत सिंह चौराहे से शक्तिनगर तक सड़क के दोनों ओर 33 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक का निर्माण ,शक्तिनगर सेक्टर-3 स्थित शिव मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण तथा स्थानीय युवाओं को खेल के आधुनिक संसाधन एवं रात्रिकालीन खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुभाष खेल मैदान में 40 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक फ्लड लाइट का भूमि – पूजन किया ।

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, धार्मिक व सामाजिक स्थलों का कायाकल्प और खेल प्रतिभाओं को उन्नत मंच प्रदान करना उनकी विकास नीति का एक अनिवार्य हिस्सा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल नागरिकों को उच्च स्तरीय नागरिक सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि युवा पीढ़ी को भी अपनी खेल गतिविधियों को निखारने के लिए एक सकारात्मक वातावरण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि समस्त स्वीकृत कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ किए जाएं, जिससे जनता को इनका लाभ शीघ्र मिल सके। कार्यक्रम में श्री प्रताप सिंह बैंस, पार्षद श्रीमती अर्चना परमार, श्री नीरज सिंह, श्री सुरेंद्र बाड़ीका, श्री टीआर मिश्रा, श्री अशोक पटेल, श्री सुनील द्विवेदी, श्री दीपक गुप्ता, श्री केवल मिश्रा सहित नागरिक और स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए नीति, नीयत, प्रतिभा और सुरक्षा की गारंटी लेकर आगे आया है

भोपाल मध्यप्रदेश ने नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026...

संजय राउत का यू-टर्न? परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के पक्ष में दिए संकेत, सियासत गरमाई

मुंबई  लोकसभा में परिसीमन बिल पास कराने में जुटी नरेंद्र...

छात्रों के हित में सुप्रीम कोर्ट की अहम राय, तीसरी भाषा की पढ़ाई 6वीं से शुरू करने का सुझाव

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में थ्री लैंग्वेज पॉलिसी से जुड़ी...

गारमेंट सेक्टर में देश का सबसे बड़ा पीएम मित्र पार्क है मध्यप्रदेश में

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है किमध्यप्रदेश में...