सिंधू की बड़ी उपलब्धि, तीन साल बाद सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

Date:

नई दिल्‍ली
 भारत की स्‍टार महिला शटलर पीवी सिंधू ने जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। सिंधू जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय महिला शटलर बनीं। इससे पहले 2011 में साइना नेहवाल ने जापान ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

विश्‍व रैंकिंग में 10वें नंबर पर काबिज सिंधू की सेमीफाइनल में एंट्री बिना मैच खेले हुई। जापान की नोजोमी ओकुहरा ने शुक्रवार को क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले अपना नाम वापस ले लिया। सुपर 750 टूर्नामेंट में सिंधू का तीन साल बाद अंतिम-4 में पहली बार प्रवेश हुआ। इससे पहले वो 2023 में डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

बता दें कि सिंधू ने इस सीजन में तीसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले वो मलेशिया ओपन सुपर 1000 और ऑस्‍ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के अंतिम-4 में पहुंची थीं। बहरहाल, पीवी सिंधू का लक्ष्‍य जापान ओपन का खिताब जीतना है, जिसके लिए उन्‍हें सेमीफाइनल में विश्‍व नंबर-4 चीन की चेन यूफी की चुनौती से पार पाना होगा।

चेन यूफी के खिलाफ सिंधू का मुकाबला आसान नहीं होगा। टोक्‍यो ओलिंपिक चैंपियन यूफी ने क्‍वार्टर फाइनल में कोरिया की वायजे सिम को सीधे सेटों में मात देकर अंतिम-4 में एंट्री की। सिंधू का यूफी के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार नहीं है। दोनों शटलर्स के बीच चेन ने 8-6 की बढ़त बना रखी है। सिंधू ने चीनी शटलर के खिलाफ पिछले चार मैच लगातार गंवाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी

सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग...

3 महीने की मेहनत से बना हरियाणा का सबसे ऊंचा रावण, जानें खासियत

पंचकूला. शारदीय नवरात्रों पर घर से लेकर बाजारों तक रौनक...