पटना समेत बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

Date:

पटना
 बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि गया, औरंगाबाद, सिवान और अररिया जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान गया जिले के डुमरिया में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शनिवार, 18 जुलाई के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं, जिसे देखते हुए कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जिलों के कई जगहों पर भयंकर बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, इन इलाकों में आसमानी बिजली गिरने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के औरंगाबाद, भभुआ, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, रोहतास, सीतामढ़ी एवं पश्चिमी चंपारण जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की पूरी संभावना है। वहीं राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में कड़कती बिजली और ठनका गिरने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

पटना के आसपास जिलों में मौसम का हाल
राजधानी पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। विभाग ने पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर आंधी और कड़कती बिजली के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों...

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता...

मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ चले विशेष अभियान के दौरान 3,537 निरीक्षण और 2,075 छापा की हुई कार्रवाई

लखनऊ प्रदेशवासियों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध...

बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअल माध्यम से किसानों को किया संबोधित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान...