पनबस ड्राइवर पर बड़ा खुलासा, डिपो की जांच के बाद कार से 12 किलो भुक्की जब्त, एक गिरफ्तार

Date:

लुधियाना 

लुधियाना में पनबस डिपो के ड्राइवर और परिचालक के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है। डिपो की चेकिंग टीम की रिपोर्ट के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला पनबस लुधियाना के डिपो मैनेजर की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि 17 जुलाई 2026 को डिपो की चेकिंग टीम ने ड्राइवर गोबिंदर सिंह और परिचालक मनप्रीत सिंह उर्फ काकू के खिलाफ बस में नशीला पदार्थ लाने संबंधी रिपोर्ट सौंपी थी।

12 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद
चेकिंग स्टाफ की रिपोर्ट के अनुसार, नशीला पदार्थ कार नंबर PB-10-FUU-5356 में रखा गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ काकू, निवासी गांव सैदपुर बेहिहारा, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया गया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में दूसरे आरोपी गोबिंदर सिंह, निवासी गांव मामदपुर, थाना शेरपुर, जिला संगरूर, की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 15, 61 और 85 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद भुक्की चूरा पोस्त कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार में स्वदेशी AI मॉडल की तैयारी, सीएम सम्राट की मौजूदगी में समझौता

पटना बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नवाचार को नई...

झारखंड में धान की जगह दलहन-मिलेट खेती को बढ़ावा देंगे सीएम हेमंत सोरेन

रांची झारखंड में इस साल हो रही कम बारिश को...

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में खुलेगा 400 बेड का टीचिंग अस्पताल, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

लखनऊ  अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) जल्द ही चिकित्सा...

AC हमेशा सफेद रंग के क्यों होते हैं? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

गर्मी हो या मॉनसून एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल...