रेलवे का बड़ा फैसला, टीटीई की हर कार्रवाई होगी बॉडीकैम में रिकॉर्ड

Date:

लखनऊ
 प्लेटफार्म पर ट्रेन लगने से लेकर यात्रा के दौरान तक टीटीई के आगे-पीछे एक अदद बर्थ के लिए चिरौरी करते लोगों को आपने भी देखा होगा। ऐसे में कई बार चलती ट्रेन में यात्रियों और टीटीई के बीच विवाद की स्थिति भी आ जाती है। अनाधिकृत लेन-देन के आरोप भी लगते हैं। रेलवे ने ऐसे मामलों पर लगाम लगाने और शक-सुबहा, विवाद की गुंजाइश खत्म करने के लिए अब एक बड़ा कदम उठाया है। तय किया गया है कि टीटीई अब बॉडीकैम से लैस होंगे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के रायपुर मंडल के बाद पायलट प्रोजेक्ट के तहत एनईआर के तीनों मण्डलों और एनआर के टीटीई को भी जल्द ही बॉडी कैम उपलब्ध कराया जाएगा। बिलासपुर के रायपुर मंडल में इसकी शुरुआत मई-जून में कर दी गई है। यात्रियों द्वारा आए दिन चेंकिंग स्टाफ पर जबरन वसूली और लेनदेन का आरोप लगाया जाता है। इसके अलावा टीटीई और यात्रियों के बीच नोकझोंक की घटनाओं के बाद लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाती है। कई बार टीटीई बिना गलती के भी कार्रवाई की जद में आ जाते हैं। जबकि कई बार ऐसा भी होता है कि कोई सबूत न होने से यात्रियों की सही शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। नई व्यवस्था के बाद आरोपों की जांच बॉडी कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज से की जा सकेगी

इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ एसोसिएशन के संरक्षक टीएन पाण्डेय और महामंत्री पवन राय का कहना है कि लगातार लगने वाले आरोपों को देखते हुए संगठन ने रेलवे बोर्ड से डिमांड की थी कि सभी स्टॉफ को बॉडीकैम से लैस करने के साथ ही इसे लगाना अनिवार्य किया जाए। अब ऐसा होने जा रहा है। निश्चित ही इसका लाभ देखने को मिलेगा।

दूसरे फेज में बुकिंग स्टाफ को बॉडी कैमरा
टीटीई के बाद दूसरे फेज में बुकिंग स्टाफ को भी बॉडी कैमरा दिया जाएगा। जोन के कई स्टेशनों में टिकट काउंटर पर तैनात क्लर्क पर पूरे पैसे लेने के बाद एक-दो टिकट कम देने या फिर फुटकर की आड़ में ज्यादा रुपये लेने के आरोप लगते रहे हैं। यही वजह है कि रेलवे टिकट समेत सभी बुकिंग काउंटरों में लेनदेन बॉडी कैमरा की निगरानी में कराने की तैयारी कर रही है। इससे एक तरफ यात्रियों में विश्वास बढ़ेगा दूसरी तरफ कर्मचारियों के लिए भी बड़ी सुविधा होगी। उन्हें किसी के गलत आरोपों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि कोई विवाद की स्थिति पैदा होती है तो बॉडीकैम की रिकॉर्डिंग देखकर सही-गलत का निर्णय लिया जा सकेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 24 अक्टूबर को इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर, नौकरी में लाभ के योग

मेष राशि- दिन सामान्य रहेगा। धन खर्च सोच-समझकर ही...

त्योहार से पहले छापेमारी, मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स से कार्बाइड गन और विस्फोटक बरामद

ग्वालियर दीपावली एवं अन्य उत्सवों के दौरान खतरनाक उपकरणों और...

इंदौर-राघौगढ़ राजमार्ग पर 19 अंडरपास तैयार होने की राह में तेजी, डेढ़ महीने में पूरा होगा काम

इंदौर  इंदौर–राघौगढ़ ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क का निर्माण अंतिम चरण में...

दिल्ली में अगले 9 दिनों तक जहरीली हवा का अलर्ट, खराब AQI से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली दिल्ली में वायु प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने...