कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना का बड़ा कबूलनामा, सट्टे के मामले में 2 घंटे चली पूछताछ

Date:

इंदौर.

ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और सटोरिए अमित कौशल को गिरफ्तार किया है। अमित कौशल का संबंध इस केस में पहले ही गिरफ्तार हो चुके आरोपी संजय कौशल से है।

दूसरी तरफ, पुलिस की रडार पर आए नाना पटवारी से जुड़े बंटी असरानी को नोटिस मिलने के बाद से वह फरार है, जिस पर पुलिस अब बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है।

डीसीपी के समक्ष करीब दो घंटे तक कड़ी पूछताछ की
शनिवार को पुलिस ने नाना पटवारी को उसके सट्टेबाज साथी संजय कौशल और रॉनी के सामने बैठाकर डीसीपी के समक्ष करीब दो घंटे तक कड़ी पूछताछ की। इस दौरान डीसीपी के सवालों पर नाना कई बार असहज नजर आया और उसने गर्दन हिलाकर यह स्वीकार भी किया कि वह क्रिकेट का सट्टा खेलता है।

दोनों को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है
हालांकि, पुलिस ने अभी उसे इस मामले में आरोपी नहीं बनाया है और देर रात लंबी पूछताछ के बाद उसे वापस छोड़ दिया गया। उधर, पुलिस को ड्रग्स कांड के आरोपी अमित कौशल और संजय कौशल के बीच पारिवारिक संबंधों का पता चला है, जिसके बाद दोनों को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

फरार बिल्डर सुमित मंत्री के घर नोटिस चस्पा
फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने से लगातार बच रहे बिल्डर सुमित मंत्री के खिलाफ भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार देर रात पुलिस की एक टीम सुमित मंत्री के घर पहुंची, लेकिन वह वहां उपस्थित नहीं था। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां को नोटिस थमाया और उसे रविवार को हर हाल में थाने हाजिर होने के सख्त निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून सत्र के पहले दिन बिहार सरकार ने बड़ा बजट प्रस्ताव रखा

पटना  बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार...

अली फजल ने की सनी देओल की जमकर तारीफ, बोले- दिल बहुत बड़ा है

 सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज...

गांधी नगर में सोलर सबस्टेशन का उद्घाटन, कम जमीन में मिलेगी बेहतर सुविधा

नई दिल्ली पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में रविवार को...

होटल जैसी हरी चटनी बनाने के 6 आसान किचन ट्रिक्स

घर के रोज के सादे खाने को चटपटा और...