नेपाल में बारिश से बिहार की नदियां उफनाईं, कई जिलों पर बाढ़ संकट

Date:

पटना
उत्तर बिहार और नेपाली भू-भाग में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियों का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। बिहार में कोसी, बागमती और गंडक समेत कई अन्य नदियां खतरे के निशान को पार कर गई है। इसकी वजह से एक बार फिर कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लग है। कोसी नदी का जलस्तर इस साल के उच्चतम स्तर तक जा पहुंचा है। कोसी के बराहक्षेत्र और वीरपुर बराज मं कोसी का पानी लगातार बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार कोसी नदी का पानी बराहक्षेत्र में एक लाख 52 हजार क्यूसेक को पार कर गया जो इस साल का अधिकतम है। हालांकि, पिछले साल तीन लाख 30 हजार क्यूसेक पानी यहां आया था। बगहाक्षेत्र में अधिकतम पानी 1968 में नौ लाख 13 लाख क्यूसेक आ चुका है।

वहीं कोसी के वीरपुर बराज में एक लाख 86 हजार क्यूसेक पानी आया जो इस साल का सर्वाधिक है। पिछले साल यहां पांच लख 30 हजार क्यूसेक पानी आया था। 1968 में यहां अधिकतम पानी सात लाख 89 हजार क्यूसेक आ चुकाा है। विभाग के अनुसार गोपालगंज के डुमरियाघाट में गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से 56 सेंटीमीटर ऊपर था। मुजफ्फरपुर के बनीबाद में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 68 मीटर ऊपर था। मधुबनी के झंझारपुर में कमला बलान नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर जा चुका है।

इसी तरह खगड़िया के बलतारा में कोसी का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर था। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर दानापुर में 95.9 मिमी, हाथीदह में 80.6 मिमी, लालगंज में 73.2 मिमी, हाजीपुर में 73 मिमी, मांझी में 97 मिमी, शीतलपुर में 108.2 मिमी तो अररिया में 78.4 मिमी बारिश हुई है।

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
इधर गंगा नदी के जलस्तर में रविवार को भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग की जारी रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार शाम तक मुंगेर में 24 सेमी, भागलपुर में 30 सेमी, कहलगांव में 16 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि तीनों गेज स्थलों पर जलस्तर खतरे के निशान से काफी दूर हैं। कोसी नदी में कमी दर्ज की गई। बलतारा में पांच सेमी की कमी आई है। हालांकि कुरसेला में 16 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं इस्माईलपुर–बिंद टोली स्थित स्पर-07 पर गंगा नदी के जलस्तर में रविवार सुबह वृद्धि दर्ज की गई। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जुलाई 2026 को सुबह छह बजे यहां जलस्तर 28.46 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ा है। हालांकि जलस्तर में बढ़ोतरी के बावजूद नदी का पानी तटबंध के टो (पाए) तक सुरक्षित है। मदरौनी में रविवार 19 जुलाई 2026 को सुबह छह बजे कोसी नदी का जलस्तर 28.76 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

360 करोड़ की लागत से तैयार होगा जोधपुर वंदे भारत स्लीपर मेंटेनेंस हब

 जयपुर रेलवे की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल देश के...

पहली ही बारिश में सलकनपुर देवी लोक की गुणवत्ता पर सवाल, 97 करोड़ की परियोजना में कई खामियां उजागर

सलकनपुर   सीहोर जिले के प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में महाकाल लोक...

मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, योजना की SOP को मिली मंजूरी

मेधावी छात्राओं को मिलेगी 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी', एसओपी मंजूर स्नातक...

लगभग 6 हजार 200 करोड़ निवेश कर प्रदेश में सेमीकंडक्टर परियोजना स्थापित करेगी कम्पनी

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा...