छत्तीसगढ़ में ATM उखाड़ ले गए चोर, कैश तक नहीं पहुंच पाए, पुलिस जांच में जुटी

Date:

जगदलपुर.

बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है. रविवार रात पूरी तैयारी के साथ पहुंचे बदमाशों ने नगर बाजार स्थित एटीएम मशीन को उखाड़कर कर पैसे लूटना का प्रयास किया. हालांकि वह कैश निकालने में सफल नहीं हो सके. वारदात के बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर गी छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामला नगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, बदमाश पहले एटीएम तक पहुंचे और मशीन को उखाड़ दिया. इसके बाद उन्होंने कैश बॉक्स से रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. जब काफी कोशिशों के बाद भी कैश नहीं निकाल पाए, तो कैश बॉक्स को वहीं सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर की.

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाले में जुटी हुई है. वहीं लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी में कैद हुए संधिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल घटना में कितने लोग सामिल थे, यह सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण में नई व्यवस्था, 11% सीटें आरक्षित वर्गों को

चंडीगढ़  हरियाणा में सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के दौरान...

जालंधर दौरे पर CM नायब सैनी, दिव्य ज्योति संस्थान की समाजसेवा को बताया प्रेरणादायक

जालंधर. नूरमहल स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में...

बिहार में होल्डिंग टैक्स पर सीएम का बड़ा बयान, गरीबों को राहत

पटना बिहार के गांवों में रहने वाले लोगों पर टैक्स...

PM सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मिल रही नई रफ्तार

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की...