मानसून सत्र के पहले दिन बिहार सरकार ने बड़ा बजट प्रस्ताव रखा

Date:

पटना
 बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 87,383.43 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया गया।

उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में अनुपूरक व्यय विवरण प्रस्तुत किया। यह बजट भारतीय संविधान के अनुच्छेद-205 के तहत अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति के लिए लाया गया है।

प्रथम अनुपूरक बजट में सबसे बड़ा प्रावधान वार्षिक योजनाओं के लिए किया गया है। इस मद में 57,077.96 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है।

अत‍िरिक्‍त बजट से व‍िकास योजनाओं को म‍िलेगी गत‍ि
इसमें 32,707.24 करोड़ रुपये केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा 24,370.72 करोड़ रुपये राज्य योजनाओं के लिए रखे गए हैं।

इसके अलावा स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के लिए 30,265.99 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं के लिए 39.48 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

सरकार का कहना है कि इस अतिरिक्त बजट से विभिन्न विकास योजनाओं को गति मिलेगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, कर्मचारियों के वेतन, पेंशन तथा अन्य प्रतिबद्ध व्ययों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

अब इस प्रथम अनुपूरक बजट पर विधानसभा में चर्चा होगी। चर्चा के बाद सदन से इसे पारित कराया जाएगा।

प्रमुख बिंदु
    कुल प्रथम अनुपूरक बजट: 87,383.43 करोड़ रुपये
    वार्षिक योजनाओं के लिए:57,077.96 करोड़ रुपये
        केंद्र प्रायोजित योजनाएं: 32,707.24 करोड़ रुपये
        राज्य योजनाएं: 24,370.72 करोड़ रुपये
    स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय: 30,265.99 करोड़ रुपये
    केंद्रीय क्षेत्र की योजनाएं: 39.48 करोड़ रुपये

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जालंधर दौरे पर CM नायब सैनी, दिव्य ज्योति संस्थान की समाजसेवा को बताया प्रेरणादायक

जालंधर. नूरमहल स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में...

बिहार में होल्डिंग टैक्स पर सीएम का बड़ा बयान, गरीबों को राहत

पटना बिहार के गांवों में रहने वाले लोगों पर टैक्स...

PM सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मिल रही नई रफ्तार

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की...

पंजाब में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर अर्शी-गुरशरण दबोचे गए

बरनाला. मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे महलकलां में थाना महलकलां...