छत्तीसगढ़ में हेडमास्टर मर्डर केस के बाद बवाल, आरोपियों के घर फूंके, भारी पुलिस बल तैनात

Date:

बलरामपुर.

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गया है। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। वहीं दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। यह मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है।

स्कूल जाते समय की गई हेडमास्टर की हत्या
बता दें कि सोमवार सुबह स्कूल जा रहे हेडमास्टर जयकरन जगते की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जयकरन जगते ग्राम घमनी-कुमीहा स्थित शासकीय विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। जानकारी के अनुसार, जयकरन जगते रोज की तरह सोमवार सुबह अपने विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की।

जमीनी विवाद में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों के घर को किया आग के हवाले
इधर, हत्या की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। इसके बाद आरोपियों के घर में आग लगा दी। घटना के बाद घमनी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, करियर, धन और सेहत का पूरा हाल

मेष आज के दिन रिश्तों से जुड़ी दिक्कतों को मेच्योर...

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा)...

रायपुर में हुई आत्मीय भेंट, वित्त मंत्री ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी...

ग्रामीण पशुपालकों की आय बढ़ाने और वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने की पहल

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर...