ग्राम बिलासपुर में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान

Date:

ग्राम बिलासपुर में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान

बिलासपुर 
 बिलासपुर तहसील स्थित मां विरासनी मंदिर प्रांगण में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री हीरालाल सोनी एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती सुखदा सोनी ने सभी श्रद्धालुओं का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां विरासनी मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात हनुमान मंदिर में हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत अमरनाथ यात्रा से सकुशल लौटे सभी श्रद्धालुओं को एक-एक कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था, सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का समापन सभी श्रद्धालुओं के उज्ज्वल एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फूड प्रोसेसिंग में भारत की बड़ी छलांग, 2030-47 तक 30% स्तर हासिल करने का लक्ष्य

 नई दिल्ली  वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) के नक्शे पर...

855 वार्डों पर BJP की नजर, 60 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए तैयार हुआ ‘महाराष्ट्र मॉडल’

जयपुर  राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने इस...

सात्विक-चिराग खिताब से एक कदम दूर, चीन मास्टर्स सेमीफाइनल में दर्ज की शानदार जीत

शेनजेन भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष...

₹3,500 के बजट में OnePlus Nord Buds 4: दमदार ANC और 54 घंटे की बैटरी, जानें पूरा रिव्यू

बजट TWS ईयरबड्स खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही...