ग्राम मेंड्राखुर्द के सूरज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

Date:

रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित श्सेवा सेतुश् पोर्टल डिजिटल सुशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इस पोर्टल के जरिए अब विभिन्न विभागों की 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध हैं। इससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

सरगुजा जिले के ग्राम मेंड्राखुर्द निवासी  सूरज ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सुविधा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें भूमि पंजीयन (रजिस्ट्री) के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया और मात्र 12 दिनों में उनका जाति प्रमाण पत्र जारी हो गया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से भूमि पंजीयन की पूरी प्रक्रिया भी बिना किसी बाधा के आसानी से पूरी हो गई।

 सूरज ने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा सेतु पोर्टल ने पूरी प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बना दिया है। उन्होंने कहा कि उनका कार्य बिना किसी परेशानी के समय पर पूरा हुआ, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने पूर्व में संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का विस्तार कर उसे श्सेवा सेतुश् के रूप में विकसित किया है। जहां पहले इस प्लेटफॉर्म पर 86 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब इसकी संख्या बढ़कर 441 से अधिक हो गई है। इससे सेवा वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनी है।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन, श्रम एवं राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाएं सहित अनेक शासकीय सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। पोर्टल के माध्यम से नागरिक निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शराब पीकर ड्राइविंग करना डेविड वॉर्नर को पड़ा भारी, कोर्ट ने 18 अगस्त तक सुरक्षित रखा फैसला

मेलबर्न  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर एक बार फिर...

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को राज्यपाल की सीख, तार्किक निर्णय और जनसेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात सेवा...

‘नाम दरोगा, काम लुटेरे जैसा’—राजभर के निशाने पर सपा और अखिलेश

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के...