उमरिया में 24 घंटे में 15.8 मिमी बारिश, अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा

Date:

उमरिया. 
जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में औसतन 15.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, इस वर्ष अब तक हुई कुल बारिश की तुलना पिछले वर्ष से करें तो जिले में वर्षा का आंकड़ा लगभग आधा ही पहुंच पाया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।

अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में मानपुर तहसील में सबसे अधिक 31.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बांधवगढ़ में 22.6 मिमी, करकेली में 18.5 मिमी, नौरोजाबाद में 15.8 मिमी, पाली में 11.8 मिमी, चंदिया में 8.3 मिमी तथा बिलासपुर तहसील में 2.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिले में अब तक 337.7 मिमी वर्षा दर्ज
1 जून से 22 जुलाई तक जिले में कुल 337.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार बांधवगढ़ में 465.4 मिमी, करकेली में 415.4 मिमी, पाली में 379.4 मिमी, नौरोजाबाद में 369.2 मिमी, बिलासपुर में 264.7 मिमी, चंदिया में 242.8 मिमी तथा मानपुर में 227.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

पिछले वर्ष की तुलना में बारिश लगभग आधी
आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 22 जुलाई तक जिले में 686.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जो इस वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी है। वर्ष 2025 में इसी अवधि तक चंदिया में 798.7 मिमी, बिलासपुर में 801.2 मिमी, मानपुर में 698.2 मिमी, पाली में 627.5 मिमी, बांधवगढ़ में 625.8 मिमी, करकेली में 625.4 मिमी तथा नौरोजाबाद में 621.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

लगातार कम वर्षा के चलते खरीफ फसलों की स्थिति पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त किए जाने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है। जिला प्रशासन भी वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘स्वयं से साक्षात्कार’ कार्यशाला में विशेषज्ञों ने पंचकोश, षट्चक्र एवं आभामंडल की अवधारणाओं पर दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर...

रांची में करमा पर्व की तैयारी पूरी, 298 सरना स्थलों पर सफाई-रोशनी से लेकर पानी तक का इंतजाम

रांची  करम पर्व को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां...

राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, 472 स्कूलों पर खर्च होंगे ₹401 करोड़

बीकानेर/पाली पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की आहट के बीच...