चंद्रिका के विवादित बयान से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर मिली नफरत; इमोशनल होकर दी सफाई

Date:

मुंबई 
'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित अपने बयानों की वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं. उनका एक बयान खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि बच्चे को पालने के लिए वो किसी के भी साथ सोने को तैयार हो जाएंगी. इस स्टेटमेंट के लिए उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था. आज तक उन्हें अपने बयान के लिए हेट मिल रही है। 

चंद्रिका ने ट्रोल्स को दिया जवाब
वड़ा पाव गर्ल ने Vk Mastikhor के पॉडकास्ट में इस पर रिएक्ट किया है. चंद्रिका का कहना है कि वो लोगों के तानों से अब परेशान हो चुकी हैं. चंद्रिका ने कहा- प्लीज उस बात को समझें. वो वीडियो आज तक लोग मुझे भेज रहे हैं. कहते हैं तू सोने को राजी है बता कितना लेगी. मेरे पास आज भी वैसे मैसेज आते हैं. मैं हाथ जोड़कर कह रही हूं मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. वो बात एक इमोशनल मां ने जज्बातों में कही थी. वो पॉडकास्ट साढ़े 3 घंटे का था. जिन लोगों ने देखा, मेरे पास मैसेज आया कि दीदी आपने रुला दिया. मेरी बात को गलत तरीके से मत लो. ना मैंने कभी गलत किया है ना ऐसा कुछ कहूंगी. बाकी आप तो मालिक हैं। 

चंद्रिका ने बताया कि एक पोर्न चैनल पर उनकी फोटो इस्तेमाल की गई थी. उसे देखकर उन्हें इरिटेशन हो गई थी. उन्होंने तब मरने तक की ठान ली थी। 

चंद्रिका का वायरल बयान
कुछ समय पहले Shallu Nisha Podcast में चंद्रिका ने इमोशनल होते हुए कहा था- मुझे कोई शर्म नहीं है. एक मां होने के नाते मैं बहुत बड़ी बात बोल रही हूं, मुझे नहीं पता लोग कैसे जज करेंगे. लेकिन अगर मुझे अपना बच्चा पालने के लिए सोना भी पड़ेगा तो मैं वो कर लूंगी, लेकिन बच्चा पालूंगी. चंद्रिका के इस बयान पर खूब बवाल हुआ था। 

चंद्रिका बीते दिनों अपनी शादी में अनबन को लेकर चर्चा में थीं. पति गौरव गेरा संग उनकी खटपट को खूब लाइमलाइट मिली. लेकिन अब वो एक हो गए हैं. चंद्रिका फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. कभी दिल्ली में सड़क पर वड़ा पाव की स्टॉल लगाती थीं. वो बिग बॉस ओटीटी 3 में दिखी हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी का अवसर, 128 आरक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

डॉक्टरों को ग्रामीणों का विश्वास जीतने की सलाह, उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर दिया जोर

समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से ग्रामीणों का विश्वास...

विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने और उपभोक्ता सेवाओं में निरंतरता के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया

रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रदेश में वर्तमान में...

Apple ला रहा iPhone Air 2, बैक पैनल पर जुड़ सकता है एक्स्ट्रा कैमरा; जानें नए फीचर्स

 नई दिल्ली Apple का सबसे स्लिम स्मार्टफोन iPhone Air है,...