छत्तीसगढ़: अवैध भंडारण का खुलासा, कृषि विभाग ने सामग्री जब्त कर पैकेजिंग यूनिट की सील

Date:

बालोद.

डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा स्थित मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से कृषि आदान सामग्री के भंडारण एवं पैकेजिंग का कार्य पाया गया. निरीक्षण दल ने गोदाम से भारी मात्रा में सामग्री जब्त कर उसे सील कर दिया है.

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चन्द्राकर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय निरीक्षण दल ने 21 जुलाई को मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक, प्रोप्राइटर भारती चन्द्राकर के गोदाम में दबिश दी थी. आशीष चन्द्राकर ने बताया कि मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम में अवैध रूप से पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा था.

गोदाम में 10 किलोग्राम पैकिंग बाल्टी, 1305 भू लक्ष्मी, महासार जैव उत्प्रेरक 500 मि.ली. पैकिंग 2880 नग, वीएजीएमआई प्रोम 08 किलोग्राम पैकिंग, 5129 बोरी (40 किलोग्राम), 153 बोरी (08 किलोग्राम) खुला पाया गया. साथ ही 1880 बोरी (50 किग्रा. पैकिंग) कच्चा माल कृषि सामग्री पाया गया। इसके अलावा पैकिंग मशीन-07 नग, तोलक-11 नग, बोरी सिलाई मशीन 03 नग पाया गया.

उन्होंने बताया कि निरीक्षण दल द्वारा उक्त कृषि सामग्रियों का नमूना लेकर गुणवत्ता जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित करने की कार्रवाई की जा रही है. गोदाम परिसर में मारूति एग्रो बायोटेक संचालक प्रतिनिधि नीतीश चन्द्राकर, अगेश्वर चन्द्राकर ग्राम अण्डा उपस्थित रहे. उन्होंने कृषकों से अपील की है कि खाद, बीज, कीटनाशक अधिकृत एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदे और बिल अवश्य लें. किसी भी गैर लाइसेंसधारी या घूमंतू लोगों के संपर्क में न पड़े.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में 4 लाख से ज्यादा लाइसेंस पर कार्रवाई की तैयारी, पुराने DL का होगा सत्यापन

जयपुर ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता खत्म होने के बाद उसे...

बिना अनुमति क्रेन से हटाया ट्रांसफॉर्मर, JE पर गिरी गाज

जबलपुर. नरसिंहपुर जिले के करेली में बिना तकनीकी और प्रशासनिक...

पंजाब चुनाव की तैयारी में AAP, जेल में बंद संजीव अरोड़ा को मिला टिकट

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी आम...

तीन दशक बाद इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को मिलेगी जंगल सफारी की सुविधा

बीजापुर. नक्सल प्रभावित पहचान से आगे बढ़कर बीजापुर अब अपने...