सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनोखी शादी, तीन सगी बहनों और युवक को लेकर विवाद तेज

Date:

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तीन सगी बहनों सरोज, सावित्री और संतोष ने एक ही युवक के साथ शादी रचाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पेशे से किसान रमेश की इन तीनों बेटियों ने चामुंडा मंदिर की हवन वेदी में अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए, मांग में सिंदूर भरवाया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया. अचानक बीते बुधवार को अपलोड हुए इस वीडियो के बाद चारों ने एक और रील बनाकर इस शादी के रियल होने की पुष्टि भी कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद गहरा गया. पूरा मामला हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के धोरिया गांव का है.

चेयरमैन की मौजूदगी और मंदिर का इनकार
हैरानी की बात यह है कि इस शादी के वीडियो में हसनपुर नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन भी इन तीनों बहनों के साथ दिख रहे हैं. इसके अलावा कुछ अन्य महिलाएं भी रील में नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी ओर, चामुंडा मंदिर के पुजारियों ने परिसर में ऐसी किसी भी शादी के आयोजन से साफ इनकार किया है. इस पूरे कृत्य के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में गहरा उबाल देखने को मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर विरोध और समर्थन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं. कुछ लोग इस शादी के समर्थन में दिखे तो वहीं बड़ी संख्या में फॉलोअर्स का गुस्सा फूट पड़ा. फॉलोअर्स ने चेयरमैन की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए. शादी करने वाली तीनों बहनों ने वीडियो में अपनी खुशी जताई है, लेकिन विवाद बढ़ता देख तीनों बहनें और युवक फिलहाल मीडिया के सामने आने से बच रहे हैं.

पहचान मिली पर परिवार शांत
इन तीनों बहनों ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट बनाए थे. महज 27 वीडियो अपलोड करने के बाद ही उनके लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं. इस घटनाक्रम से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को खासी पहचान तो मिल गई है, लेकिन दोनों परिवारों की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

क्लर्कों की अतिरिक्त वेतन वृद्धि बेसिक पे में शामिल, सरकार ने दी राहत

चंडीगढ़  हरियाणा में लिपिकों (क्लर्क) को मिलने वाली अतिरिक्त वेतन...

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों के सपनों को मिले पंख

रायपुर कभी लंबी दूरी और आवागमन की परेशानी कई ग्रामीण...