झारखंड महिला टी20 टूर्नामेंट के लिए तैयार JSCA स्टेडियम, 3 जून से शुरू होगा रोमांच

Date:

रांची 

इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में खेले जाएंगे. इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें कोल्हान डायनामोज, छोटानागपुर ब्लास्टर्स, संथाल चैलेंजर्स और पलामू वारियर्स जैसे टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। 

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
इस प्रतियोगिता की शुरुआत 03 जून को होगी, जहां सुबह 08:00 बजे के पहले मुकाबले में कोल्हान डायनामोज का सामना छोटानागपुर ब्लास्टर्स से होगा. इसी दिन दोपहर 12:30 बजे टूर्नामेंट का दूसरा मैच संथाल चैलेंजर्स और पलामू वारियर्स के बीच खेला जाएगा. इसके बाद 04 जून को सुबह 08:00 बजे कोल्हान डायनामोज की टीम संथाल चैलेंजर्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. वहीं, दोपहर 12:30 बजे होने वाले दूसरे मुकाबले में छोटानागपुर ब्लास्टर्स और पलामू वारियर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। 

लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 
लीग चरण के अंतिम दिन यानी 06 जून को सुबह 08:00 बजे कोल्हान डायनामोज और पलामू वारियर्स के बीच भिड़ंत होगी. इसके बाद दोपहर 12:30 बजे छोटानागपुर ब्लास्टर्स का मुकाबला संथाल चैलेंजर्स से होगा, जिसके बाद फाइनल में पहुंचने वाली टॉप दो टीमों का फैसला हो जाएगा। 

07 जून को होगा महामुकाबला
लीग स्टेज का समापन होने के बाद, अंक तालिका की टॉप 2 टीमें सीधे फाइनल में अपनी जगह बनाएंगी. टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 07 जून को सुबह 09:30 बजे से खेला जाएगा, जहां इस सीजन की चैंपियन टीम का फैसला होगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

917 तस्करों की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन, राजस्थान में फैला नशे का जाल

सीकर  एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक साल में राजस्थान...

वाहनों की सघन जांच में जुटी आबकारी और पुलिस टीम

पन्ना पन्ना कलेक्टर हर्ष सिंह और नवागत पुलिस अधीक्षक सव्यसाची...

लखीसराय में जैविक खेती को बढ़ावा, 1,400 वर्मी पिट से तैयार होगी 1,400 टन खाद

लखीसराय  खेतों की उर्वरा शक्ति बचाने और रासायनिक उर्वरकों पर...

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र पर बड़ा घोटाला, 1 करोड़ की हेराफेरी में दो गिरफ्तार

भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से धान खरीदी के नाम...