आवारापन 2 के गानों पर विवाद, अमाल मलिक ने लगाया पेड पीआर का आरोप

Date:

 इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) रिलीज से पहले चर्चा में आ गई है। मूवी के संगीतकार अमाल मलिक द्वारा ये दावा किया गया है कि उनकी फिल्म के गानों के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाई जा रही है और पेड पीआर चल रहा है।

सोशळ मीडिया पोस्ट के जरिए अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने ये गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पोस्ट में और क्या-क्या लिखा है।

अमाल मलिक का पोस्ट
हिंदी सिनेमा में पिछले कुछ दिनों से पेड पीआर (पैसे देकर किसी व्यक्ति या प्रोजेक्ट का दुष्प्रचार) की चर्चा काफी चल रही है। पहले वरुण धवन, फिर कार्तिक आर्यन समेत कई सितारे ऐसे पेड पीआर का शिकार हो चुके हैं। अब संगीतकार और गायक अमाल मलिक ने आगामी फिल्म आवारापन 2 के गानों के खिलाफ पेड पीआर का आरोप लगाया है।

हाल ही में फिल्म का गाना ये आवारापन… जारी हुआ, जिसे अरिजित सिंह ने गाया है और संगीत अमाल ने दिया है। जारी होते ही इंटरनेट मीडिया पर इस गाने की तुलना मूल फिल्म आवारापन के गानों से होने लगी और कई लोगों ने आलोचनाएं भी शुरू कर दी। इस बीच अमाल ने बुधवार को एक्स पर एक लंबा नोट साझा किया। उन्होंने लिखा-

हर गाने को दर्शकों के दिल तक पहुंचने के लिए समय चाहिए होता है। फिल्म इंडस्ट्री के विरोधी लोग बहुत बड़ा पेड पीआर मुहिम चला रहे हैं, वो नहीं चाहते कि फिल्म या इसके गाने अच्छा करे। उन सभी को जवाब है कि कृपया पैसे अगली फिल्मों के लिए बचाकर रखें, कौन जानता है कि कल क्या होगा? आप मेरे गाने और मेरी फिल्म पर अटैक करने के लिए सारा पैसा बर्बाद कर सकते हैं, लेकिन अगर आप उसमें से कुछ नहीं बचाएंगे, तो आप अपनी फिल्में भी नहीं बचा पाएंगे।

कब रिलीज होगी आवारापन 2
बात की जाए इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म आवारापन 2 की रिलीज डेट के बारे में तो स्वतंत्रता दिवस के अवसर को मद्देनजर रखते हुए 14 अगस्त को इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का क्लैश सनी देओल की बंटवारा 1947 से देखने मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG में संयुक्त ड्राइवर संघ का हड़ताल का ऐलान, जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है असर

जगदलपुर. बस्तर में संयुक्त ड्राइवर संघ ने अपनी मांगों को...

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, प्रदेश में शुरू होगी वीर भारत फैलोशिप

प्रदेश में स्थापित होगी वीर भारत फैलोशिप : मुख्यमंत्री...

हवाई किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC सख्त, तत्काल सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली दिवाली, छठ पूजा और होली के मौके पर...

पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख की सहायता

पीएम केयर्स योजना से बालोद की मोनिका बघेल को...