जापान ओपन विजेता सिंधू का सफर थमा, आयुष और लक्ष्य भी हारे

Date:

चांगझोउ
 भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू शुरुआती बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रही और गुरुवार को यहां दूसरे दौर के मैच में चीन की खिलाड़ी चेन युफेई से तीन गेम के कड़े मुकाबले में हारकर चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन भी पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर के मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। लक्ष्य को कनाडा के विक्टर लाई से सीधे गेम में 19-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि आयुष को आयरलैंड के न्हात गुयेन से तीन गेम के कड़े मुकाबले में 21-15, 13-21, 20-22 से हार मिली।

जापान ओपन में हासिल की थी जीत
सिंधू लगभग डेढ़ घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी युफेई से 21-16, 20-22, 18-21 से हार गईं। हैदराबाद की रहने वाली 30 वर्षीय सिंधू ने पिछले सप्ताह जापान ओपन जीतकर लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया था और उन्हें इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Paper Leak पर अब नहीं होगी माफी! 10 साल की सजा और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले सख्त कानून पर कैबिनेट की मुहर

नई दिल्ली शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में...

छत्तीसगढ़ में CJP आंदोलन पर सियासत तेज! डिप्टी CM अरुण साव ने छात्रों की पहचान पर उठाए सवाल

रायपुर छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम अरुण साव ने शुक्रवार को...

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों तक पहुंच रहा विभागीय अमला

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों तक पहुंच...

जबलपुर संभागीय महासचिव अनिल कमल तिवारी ने आम के वृक्ष कटनी में लगाए

जबलपुर संभागीय महासचिव अनिल कमल तिवारी ने आम के...