दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश का दौर, उदयपुर-सलूंबर में ऑरेंज अलर्ट जारी

Date:

उदयपुर
 दक्षिणी राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सलूंबर जिले के लसाड़िया क्षेत्र में बीते 24 घंटों में 235 मिलीमीटर (करीब साढ़े नौ इंच) बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। भारी बारिश के बाद खरका और गोमती नदी में पानी की जोरदार आवक शुरू हो गई।

नदी में बहता पानी देखने के लिए सुबह से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उदयपुर और सलूंबर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, लसाड़िया के अलावा झल्लारा में 88, सेमारी में 51 और सलूंबर मुख्यालय पर 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सराड़ी गांव के पास गोमती नदी और सेमारी क्षेत्र की खरका नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। खरका नदी का पानी आगे जाकर जयसमंद झील में पहुंचता है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के मौसम में ठंडक घुल गई है और लोगों को उमस से राहत मिली है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में उदयपुर के डाया और सोम पिकअप वियर वर्षामापी केंद्रों पर तीन-तीन इंच, जबकि सलूंबर और कोटड़ा क्षेत्र में सवा-सवा इंच वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, अच्छी बारिश के बावजूद उदयपुर जिले में अब भी सामान्य से 36 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। अब तक जिले में 214.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि केवल 137.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बारिश से बढ़ी किसानों की उम्मीद, जयसमंद के कैचमेंट में पहुंचा पानी
लंबे समय से सामान्य से कम बारिश झेल रहे उदयपुर और सलूंबर जिले के किसानों के लिए गुरुवार रात हुई बारिश राहत लेकर आई है। लसाड़िया, सेमारी और सराड़ी क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने से नदियों और नालों में पानी की आवक शुरू हो गई है। खरका नदी का पानी जयसमंद झील के कैचमेंट में पहुंचने लगा है, जिससे झील में जलस्तर बढ़ने की उम्मीद जगी है।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट और अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना किसानों के साथ-साथ जल संसाधन विभाग के लिए भी राहत भरी खबर मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं...

अब एक कॉल पर घर पहुंचेगा निःशुल्क पौधा, वन विभाग की अभिनव पहल से बढ़ेगी हरियाली

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़...