सोनीपत रोडवेज की ई-बस सेवा दिल्ली तक शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

Date:

सोनीपत
 इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) का संचालन अब हरियाणा की सीमा से आगे बढ़ाते हुए सीधे दिल्ली के आइएसबीटी (कश्मीरी गेट) तक किया जाएगा। इस रूट के लिए प्रति यात्री किराया 70 रुपये तय करने पर सहमति बन गई है।

जिससे यात्रियों को एक किफायती और सुगम सफर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को ट्रायल के लिए दो बसों को भेजा जाएगा। इसके बाद समयसारणी निर्धारित कर ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

दिल्ली रूट पर 70 रुपये होगा किराया
दिल्ली रूट के लिए किराया ई-बसों का 87 रुपये प्रस्तावित किया गया था, जबकि एसी बस का किराया 79 रुपये है। इस किराये के अंतर के चलते ई-बसों को दिल्ली के लिए नहीं चलाया गया और मुख्यालय से किराया 70 रुपये करने की मांग की गई।

अब मुख्यालय ने ई-बसों का किराया दिल्ली के लिए 70 रुपये करने की मंजूरी दे दी है। रोडवेज अब दिल्ली रूट पर ई-बसों का संचालन करेंगा। अब कम किराए और पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बस सेवा होने के कारण दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।

अब सीधे आईएसबीटी तक मिलेगा सफर
प्रारंभिक योजनाओं में इन बसों को केवल कुंडली बाॅर्डर तक ही संचालित किया जा रहा था, जिससे यात्रियों को दिल्ली के अंदर प्रवेश करने के लिए अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन यात्रियों की मांग और उनकी सहूलियत को देखते हुए रूट का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

अब सोनीपत डिपो की ये ई-बसें सीधे दिल्ली आईएसबीटी तक जाएंगी, जिससे यात्रियों को बार-बार वाहन बदलने की झंझट से मुक्ति मिलेगी और उनका समय भी बचेगा।

सोनीपत डिपो का अंतर-राज्यीय संचालन में पहला कदम
सोनीपत डिपो के बेड़े में शामिल 15 ई-बसों में से यह पहला मौका होगा जब किसी बस का संचालन दूसरे राज्य के लिए किया जा रहा है। इससे पहले सोनीपत डिपो की ई-बसों का संचालन केवल गोहाना, पानीपत, गन्नौर और रोहतक जैसे स्थानीय व अंतर-जिला रूटों पर ही किया जा रहा है।

दिल्ली रूट पर इन बसों के उतरने जीएम की मुख्य भूमिका है। उन्होंने अपने स्तर पर दिल्ली मेंं बसों को लेकर जाने की अनुमति ली है।

सभी तय स्टापेज पर रुकेंगी बसें
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज प्रशासन द्वारा इस रूट का टाइमटेबल (समयसारिणी) जल्द ही आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार बसें तय समय पर डिपो से रवाना होंगी और मार्ग में पड़ने वाले सभी निर्धारित स्टापेज पर रुकेंगी, ताकि रास्ते के यात्रियों को भी सुगमता से परिवहन सेवा मिल सके।

    दिल्ली रूट पर ई-बस सेवा शुरू करने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 70 रुपये किराया तय होने के बाद अब प्रशासनिक औपचारिकताओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को ट्रायल के लिए दो बसों को भेजा जाएगा।

    – संजय कुमार, जीएम, रोडवेज सोनीपत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं...

अब एक कॉल पर घर पहुंचेगा निःशुल्क पौधा, वन विभाग की अभिनव पहल से बढ़ेगी हरियाली

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़...