छत्तीसगढ़ में एडमिशन की सुस्त रफ्तार, तीसरी सूची जारी होने के बाद भी कॉलेजों में सीटें खाली

Date:

राजनांदगांव.

जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसके बावजूद कई पाठ्यक्रमों में सीटें अभी भी खाली हैं। जिले महाविद्यालय में भी विज्ञान एवं वाणिज्य के सबसे बड़े स्वशासी दिग्विजय संकाय की कई सीटों पर प्रवेश नहीं हो सका है। जबकि यहां पर सर्वाधिक सीटें बताई जा रही है।

महाविद्यालय प्रबंधन की माने तो अब तक इन पाठ्यक्रमों में 60% ही दाखिला हो पाया है। महाविद्यालय में बीएससी (गणित) और बीकॉम में अपेक्षित संख्या में विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले रहे हैं, जिसके कारण इन दोनों संकायों में सीटें अभी भी रिक्त हैं। वहीं बीए और बीसीए में भी सभी सीटें नहीं भर पाईं हैं। दूसरी ओर, कुछ लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों की रुचि बनी हुई है। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि तीसरी सूची के विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। प्रवेश पूर्ण होने के बाद यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अगली प्रवेश प्रक्रिया या कॉलेज स्तर की काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें भरा जाएगा।

राजनांदगांव जिले के शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि रोजगारोन्मुखी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की ओर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ने लगा है, जिसके कारण ऐसी स्थिति बन रही है। निजी संस्थानों में प्रवेश तथा अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिले के कारण कुछ पारंपरिक पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रह रही हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में मनमौजी शिक्षकों पर सवाल, स्कूल से गायब फिर भी पूरी सैलरी

बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, युवाओं के भविष्य पर कही बड़ी बात

नई दिल्ली शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया...

25 जुलाई Weather Update: 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों के लिए हाई अलर्ट

नई दिल्ली देश के बड़े हिस्सों में इन दिनों मॉनसून...

अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में तुलसी...