25 जुलाई से झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना

Date:

रांची
 झारखंड में दो दिनों तक धीमा रहने के बाद मॉनसून फिर सक्रिय होने जा रहा है. मौसम केंद्र के अनुसार, 25 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. 28 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके बाद 29 जुलाई से मॉनसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ सकती है. पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी. सबसे अधिक 52 मिमी वर्षा कोडरमा में हुई. वहीं, कुरडेग में 26, बालूमाथ में 25, जमशेदपुर में 25 मिमी व राजधानी में छिटपुट बारिश हुई.

किस दिन कहां भारी बारिश का अनुमान ?
25 जुलाई को लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिले प्रभावित रह सकते हैं. वहीं 26 जुलाई को हजारीबाग, रांची, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह और कोडरमा में असर देखने को मिल सकता है. इसके बाद 27 जुलाई को चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची और रामगढ़ जिले प्रभावित होने की संभावना है.

25 जुलाई से 27 जुलाई ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 25 जुलाई को कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात तथा 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 26 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात  तथा 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. 27 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात तथा 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा उत्तरी, मध्य एवं निकटवर्ती पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

योगी सरकार का बड़ा प्रयास, 1,600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन के अभूतपूर्व विस्तार के...

यूपी राइजः योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर उतार रहे प्रदेश के युवा

रायबरेली उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने...

12 सितंबर राशिफल: मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन-दौलत में होगा इजाफा

मेष राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में...

सीखते कदम, बढ़ती दक्षता: मिशन कर्मयोगी से संवरेगा शिक्षा विभाग का कार्यबल

लखनऊ योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था के साथ उसे गति देने...