उमरिया में नदी में नहाते समय 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत

Date:

उमरिया
उमरिया जिले की बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम हर्रवाह में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल कोल (8 वर्ष), पिता कमलेश कोल, नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बालक के शव को बाहर निकलवाया, पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पीतल कारोबारी के यहां ED-IT का छापा, शराब कारोबार से जुड़े तार खंगाल रही एजेंसियां

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार देर रात उस...

कॉकरोच आंदोलन से धर्मेंद्र प्रधान तक पहुंची सियासी हलचल की पूरी कहानी

नई दिल्ली कॉलेज की तख्तियों और लकड़ी की कुर्सियों पर...

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 17 मवेशियों की मौत; पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

राजगढ़. शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क...

NEET में पंजाब का दमदार प्रदर्शन, 882 मेधावी हुए सम्मानित; CM मान ने सरकारी स्कूलों की सराहना की

मोहाली. पंजाब के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को नई...