12 जुलाई को उत्तर प्रदेश में एक दिन में पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत लगाए गए थे 35 करोड़ पौधे

Date:

लखनऊ

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यूपी में जनशक्ति का अद्भुत संकल्प देखने को मिला। वहां (उप्र) एक ही दिन में 12 जुलाई को 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते मेरे लिए ये विशेष गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश-भर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से लोग प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं। जब समाज इस भावना से जुड़ता है तो सामने बहुत सुन्दर और प्रेरक उदाहरण आते हैं। 

उन्होंने कहा कि पेड़ केवल मनुष्यों के लिए नहीं होते, वे अनगिनत जीवों के घर भी होते हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि हम सभी अपने जीवन के किसी विशेष अवसर को प्रकृति से जरूर जोड़ें। एक पेड़ मां के नाम लगाएं। आज का लगाया छोटा सा पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वच्छ हवा और सुंदर भविष्य की विरासत बन सकता है।

प्रकृति संरक्षण, जनभागीदारी और हरित विकास के राष्ट्रीय संकल्प को निरंतर ऊर्जा देता रहेगा उप्र: सीएम
'मन की बात' में उत्तर प्रदेश की सराहना करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज 'मन की बात' कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का उल्लेख पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रदेश की सामूहिक चेतना और जनभागीदारी की ऐतिहासिक सफलता का सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि उत्तर प्रदेश ने यह सिद्ध किया है कि प्रकृति के प्रति संवेदनशील समाज ही 'विकसित भारत' की सबसे सुदृढ़ आधारशिला रख सकता है। सीएम योगी ने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रकृति संरक्षण, जनभागीदारी और हरित विकास के इस राष्ट्रीय संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा देता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Punjab Crime: यूरोप से गैंगस्टर अमृत दलम की भारत वापसी, जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा नाम

                                                                                              पठानकोट पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जग्गू...

NEET UG 2026: बिहार में मेडिकल एडमिशन का दूसरा चरण शुरू, MBBS की 1,167 सीटें

 नीट यूजी 2026 के आधार पर एमबीबीएस समेत मेडिकल...

85 करोड़ के बैंक लोन में हेराफेरी का आरोप, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर ED की रेड

पटना प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को धन शोधन (मनी...